Birthday Special: बॉलीवुड में नाम बनाने के लिए कई सितारों को जी-तोड़ मेहनत करनी पड़ती है. फिल्मी इंडस्ट्री में मेहनत के साथ-साथ एक्टर्स की किस्मत का भी बड़ा रोल होता है. कुछ सितारे मेहनत तो करते हैं लेकिन इसके बाद भी इंडस्ट्री में अपनी पहचान नहीं बना सके. वहीं कुछ इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं. आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी लाइफ में कड़ी मेहनत की है लेकिन इसके बाद भी ये हसीना हीरोइन नहीं बन सकीं. हालांकि ये एक्ट्रेस इंडस्ट्री की डांसिंग क्वीन हैं. जी हां हम नोरा फतेही की बात कर रहे हैं. 6 फरवरी को एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. चलिए आपको भी एक्ट्रेस के करियर के बारे में बताते हैं.
स्ट्रगल स्टोरी
नोरा फतेही ने अपने करियर में चाहे कितनी भी स्ट्रगल की हो, लेकिन आज वो अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और अपने डांस से बड़े-बड़े डांसर्स को कड़ी टक्कर देती हैं. कनाडा में पली-बढ़ीं एक्ट्रेस ने मैशेबल इंडिया को एक इंटरव्यू में अपनी स्ट्रगल स्टोरी बताई थी. एक्ट्रेस ने बताया था कि जब वो इंडिया आई थीं तब उनके पास सिर्फ 5 हजार रुपये थे.
यह भी पढ़ें: ‘ये तलाक करवाएगा…’, ‘वड़ा पाव गर्ल’ संग कौन है मिस्ट्री मैन? एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के लगे आरोप
कैसे मिली पहचान?
वहीं इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए एक्ट्रेस दिन में कई ऑडिशन देती थीं और रिजेक्शन भी फेस करती थीं. एक्ट्रेस अपने शुरुआती करियर में 9 लड़कियों के साथ एक 3 BHK अपार्टमेंट में रहती थीं. इसके बाद साल 2014 में एक्ट्रेस को उनकी पहली फिल्म ‘रोर : टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस’ ऑफर हुई थी और इसी फिल्म ने एक्ट्रेस से डेब्यू किया था. इसके बाद एक्ट्रेस ‘बाहुबली : द बिगनिंग’ में ‘मनोहारी’ गाने में नजर आईं और डांसिंग क्वीन बन गईं. धीरे-धीरे इसके बाद उन्हें फिल्मों में आइटम सॉन्ग्स ऑफर होने लगे और इस तरीके से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई.
यह भी पढ़ें: Viral Video: वड़ा पाव गर्ल ने पहले पति पर लगाया चीटिंग का आरोप, अब बदला धर्म? हस्बैंड ने दिया रिएक्शन
इन फिल्मों में किया काम
नोरा फतेही आज इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं, लेकिन उन्हें बतौर लीड हीरोइन फिल्में ऑफर नहीं हुईं. एक्ट्रेस के ‘दिलबर दिलबर’ और ‘हाय गर्मी’ गाने इतने पॉपुलर हैं कि कोई भी शादी या पार्टी इन गानों के बिना अधूरी सी लगती है. बता दें एक्ट्रेस ‘मडगांव एक्सप्रेस’, ‘बी हैप्पी’, ‘भुज’ और ‘भारत’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग कर ऑडियंस को एंटरटेन भी कर चुकी हैं.
संबंधित खबरें
काजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
48 mins agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
5 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
6 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
7 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
9 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
10 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
18 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
19 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines