NMACC Gala: मुंबई में नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के उद्घाटन के दूसरे दिन शनिवार को हॉलीवुड और बॉलीवुड हस्तियों ने जलवा बिखेरा। दूसरे दिन जॉन गैलियानो से लेकर तीन बड़े भारतीय फैशन डिजाइनर-अनामिका खन्ना, तरुण तहिलियानी और सब्यसाची मुखर्जी तक ने एनएमएसीसी में जादू बिखेरा।
‘यूफोरिया’ स्टार जेंडाया नीली साड़ी और गोल्डन ब्लाउज में कहर बरपा रही थीं। वहीं, सुपरमॉडल गीगी हदीद ने भी कार्यक्रम में जलवा बिखेरा। स्पाइडर मैन फेम टॉम हॉलैंड भी काले सूट और टाई पहने नजर आए।
और पढ़िए – NMACC Gala Day 2: ‘यूफोरिया’ स्टार जेंडाया नीली साड़ी और गोल्डन ब्लाउज में बिखेरा जलवा
बता दें कि शुक्रवार से शुरू हुए नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) के पहला दिन रजनीकांत से लेकर शाहरुख खान तक मौजूद रहे। कार्यक्रम में कुछ नेता भी शामिल हुए।
मलाइका और अर्जुन कपूर भी पहुंचे
हॉलीवुड स्टार्स के अलावा बॉलीवुड स्टार मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, अनुषा दांडेकर, फुटबॉलर-राजनेता सुनील छेत्री भी दिखे। वहीं, अदिति राव हैदरी, लीसा रे और फेमस मूर्तिकार जेफ कॉन्स भी पहुंचे थे।
मुंबई के Jio वर्ल्ड सेंटर में स्थित है नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र
नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में Jio वर्ल्ड सेंटर के भीतर स्थित है। नीता अंबानी ने इसे कलाकारों और आगंतुकों के साथ-साथ सपने देखने वालों और रचनाकारों के लिए समावेशी केंद्र बताया। इसका उद्देश्य कला को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ सभी के लिए सुलभ बनाना है।
नीता अंबानी ने उद्घाटन के दिन कहा था कि NMACC के जरिए ‘भारतीय कलाओं को संरक्षित और उन्हें बढ़ावा देने की हमारी प्रतिबद्धता’ रहेगी। रिलायंस फाउंडेशन की फाउंडर चेयरपर्सन नीता अंबानी ने कहा, ‘हमारी कोशिश भारत और दुनियाभर से लोगों को एक साथ लाने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की रहेगी।’
जानें NMACC सांस्कृतिक केंद्र के बारे में
NMACC कल्चरल सेंटर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के प्रदर्शनी का घर है। ये तीन कलाओं के प्रदर्शन का स्थल बनेगा, जिसमें राजसी 2,000-सीट ग्रैंड थियेटर, तकनीकी रूप से उन्नत 250-सीट स्टूडियो थियेटर और गतिशील 12S-सीट क्यूब शामिल होंगे। इसमें चार मंजिला आर्ट हाउस भी तैयार किया गया है।
और पढ़िए – NMACC Day 2, Fashion in India: अंबानी परिवार के साथ राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय जगत की हस्तियों ने पिंक कारपेट पर बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें
इसमें भारत के सबसे बड़े पिचवाई चित्रों में से एक ‘कमल कुंज’ सहित प्रसिद्ध भारतीय और वैश्विक कलाकारों द्वारा केंद्र के परिसर में फैला सार्वजनिक कला का एक मनोरम मिश्रण भी होगा।
इस सेंटर में द ग्रेट इंडियन म्यूजिकलः सिविलाइजेशन टू नेशन नामक एक संगीत नाट्यशाला, इंडिया इन फैशन, नामक पोशाक कला प्रदर्शनी और एक विजुअल आर्ट शो जिसका शीर्षक संगम कन्फूजन है।
NMACC, भारत का अपनी तरह का पहला कल्चरल सेंटर है। नीता अंबानी ने इसे लेकर कहा है कि यह केंद्र बच्चों, सीनियर सिटीजन और विकलांगों के लिए मुफ्त रहेगा। अन्य लोग नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ऑफिशियल वेबसाइट- nmacc.com या BookMyShow के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
15 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines