NMACC Day 2, Fashion in India: अंबानी परिवार के साथ राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय जगत की हस्तियों ने पिंक कारपेट पर बिखेरा जलवा, देखें तस्वीरें

NMACC Fashion in India day 2

NMACC Day 2, Fashion in India: नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) का शुक्रवार को मुंबई में उद्घाटन हुआ। दूसरे दिन यानी शनिवार को ‘इंडिया इन फैशन’ के तहत भारत से प्रेरित 140 से अधिक शानदार परिधानों को शोकेस किया गया। ये परिधान 18वीं और 21वीं सदी के बीच वैश्विक फैशन पर पड़ने वाले भारतीय प्रभाव की कहानी को दर्शाते हैं।

विज्ञापन

इस मौके पर कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय हस्तियों ने पिंक कारपेट पर अपनी चमक बिखेरी। साथ ही मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा अंबानी, श्लोका अंबानी के साथ आकाश अंबानी और अनंत अंबानी के साथ राधिका मर्चेंट सहित पूरे अंबानी परिवार ने स्टार-स्टडेड शो में शिरकत की। शो के दौरान नीता अंबानी एक गोल्डन कलर की आकर्षक ड्रेस में अलग ही आभा बिखेर रही थीं।

विज्ञापन
और पढ़िए – Priyanka Hug Karan Johar: करण जौहर ने NMACC इवेंट में प्रियंका चोपड़ा को लगाया गले, वीडियो देख लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन

अनंत अंबानी तथा राधिका मर्चेंट का भी लुक सबसे अलग और आकर्षक था। मुकेश अंबानी, श्लोका अंबानी, स्वाती पिरामल, आकाश अंबानी और अजय पीरामल ने भी पिंक कारपेट पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

विज्ञापन

और पढ़िए – NMACC: ‘रघुपति राघव राजा राम…’ पर नीता अंबानी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से सबको किया मंत्रमुग्ध, देखें वीडियो

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की खूबसूरत जोड़ी ने शो में आए लोगों का मन मोह लिया।

विज्ञापन

लाल गाउन में ईशा अंबानी बहुत खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन

गौरी खान अपने दोनों बच्चों आर्यन और सुहाना के साथ।

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी ने भी खूब रंग जमाया।

विज्ञापन

जान्हवी कपूर ने ब्लैक और सिल्वर लुक में ढाया कहर।

विज्ञापन

यंग, बोल्ड और ब्यूटीफुल सारा अली खान सबसे अलग दिख रही थीं।

विज्ञापन

आयुष्मान खुराना ब्लैक सूट और उनकी पत्नी रेड गोल्डन कलर ड्रेस में नजर आए।

विज्ञापन

अनन्या पांडे एक अलग ही लुक में नजर आईं।

विज्ञापन

हेलन और वहीदा रहमान ने भी इस शो में शिरकत की।

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना ने ब्लैक ड्रेस में सबका ध्यान खींचा।

विज्ञापन

करीना कपूर और सैफ अली खान ने भी शो में भाग लिया।

विज्ञापन

शो में रितिक रोशन, फरहान अख्तर, काजोल, ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान जैसे सितारे भी मौजूद थे।

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी राय ने ब्लू कलर के गाउन में लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

विज्ञापन

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी शो का हिस्सा बने।

विज्ञापन

मुंबई के Jio वर्ल्ड सेंटर में स्थित है नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र

नीता मुकेश अंबानी सांस्कृतिक केंद्र (NMACC) मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में Jio वर्ल्ड सेंटर के भीतर स्थित है। नीता अंबानी ने इसे कलाकारों और आगंतुकों के साथ-साथ सपने देखने वालों और रचनाकारों के लिए समावेशी केंद्र बताया। इसका उद्देश्य कला को विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे के साथ सभी के लिए सुलभ बनाना है।

विज्ञापन

जानें NMACC सांस्कृतिक केंद्र के बारे में

NMACC कल्चरल सेंटर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों के प्रदर्शनी का घर है। ये तीन कलाओं के प्रदर्शन का स्थल बनेगा, जिसमें राजसी 2,000-सीट ग्रैंड थियेटर, तकनीकी रूप से उन्नत 250-सीट स्टूडियो थियेटर और गतिशील 12S-सीट क्यूब शामिल होंगे। इसमें चार मंजिला आर्ट हाउस भी तैयार किया गया है।

इसमें भारत के सबसे बड़े पिचवाई चित्रों में से एक ‘कमल कुंज’ सहित प्रसिद्ध भारतीय और वैश्विक कलाकारों द्वारा केंद्र के परिसर में फैला सार्वजनिक कला का एक मनोरम मिश्रण भी होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ