Nitish Bharadwaj, Who is Smita Bhardwaj: टीवी के मशहूर शो रामानंद सांगर के ‘महाभारत’ ने अपनी एक बड़ी फैन फॉलोइंग है। इस शो के दर्शक बेहद दिवाने हैं। आज भी अगर टेलीविजन पर इसका प्रासरण होता है, तो घर के बड़े बुजर्ग इसे जरुर देखते हैं, लेकिन इन दिनों इस सीरियल में श्री कृष्ण का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज (Nitish Bharadwaj) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।
नितीश भारद्वाज ने की शिकायत
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नितीश भारद्वाज ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जी हां, एक्टर ने भोपाल के थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए अपनी वाइफ पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। इस बीच हर किसी के मन में ये सवाल है कि आखिर नितीश भारद्वाज की पत्नी कौन है? आइए आपको बताते हैं कि एक्टर की वाइफ कौन है और क्या करती है?
कौन हैं नितीश भारद्वाज की पत्नी?
नितीश भारद्वाज की पत्नी का नाम स्मिता भारद्वाज है और वो एक आईएएस अफसर हैं। नितीश की पत्नी वर्तमान में राज्य मानव आयोग अधिकार में पदस्थ हैं। वहीं, अब स्मिता पर उनके पति ने मेंटल ट्रॉर्चर करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने जुड़वा बेटियों से ना मिलने का भी आरोप लगाया। बता दें कि अब इस मामले की जांच भोपाल पुलिस कमिश्नर ने एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित सौंप दी है।
यह भी पढ़ें- Ahana Deol के प्यार में पागल थे बी-टाउन के दो हैंडसम हीरो, Dharmendra के दामाद बनने की थी विश!
नितीश भारद्वाज बेहद परेशान
टीवी सीरियल महाभारत में ‘श्री कृष्ण’ का किरदार निभाने वाले नितीश भारद्वाज अपनी रियल लाइफ में काफी परेशान है। पत्नी ना सिर्फ उन्हें मेंटल ट्रॉर्चर करती है बल्कि उन्हें बेटियों से भी नहीं मिलने देती। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखने वाली बात होगी कि आखिर ये मामला कहां जाकर रुकेगा। हर किसी को जीवन का एक अलग संदेश देने वाले नितीश भारद्वाज आज अपनी ही लाइफ में बहुत परेशान है।
क्या नितीश को मिल पाएगा न्याय?
रिपोर्ट्स की मानें तो खबरें है कि नितीश भारद्वाज बेटियों से ना मिल सकें, इसके लिए बच्चियों का स्कूल भी कई बार बदलवा दिया गया। किसी भी पिता के लिए अपने बच्चे से दूर रहना नामुमकिन होता है। ऐसे में नितीश ने भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और न्याय की मांग की है।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
17 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
17 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
23 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines