Ahana Deol

Ahana Deol के प्यार में पागल थे बी-टाउन के दो हैंडसम हीरो, Dharmendra के दामाद बनने की थी विश!

Ahana Deol: ईशा देओल इन दिनों अपने पति से अलग होने की वजह से सुर्खियों में है। इस बीच उनकी छोटी बहन अहाना की भी खूब चर्चा हो रही है।

Ahana Deol: इन दिनों बी-टाउन में देओल परिवार की खूब चर्चा हो रही है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल और उनके पति ने जब से अलग होने का ऐलान किया है, तब हर तरफ इनकी ही बातें हो रही है। इन सब में अहाना देओल भी अपनी बहन को खूब सपोर्ट करती नजर आ रही है और वो भी खूब चर्चा में हैं। हालांकि अहाना फिल्मों ने दूर अपनी लाइफ में बहुत खुश रहती हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक टाइम ऐसा भी था कि जब बी-टाउन के दो हैंडसम हंक हीरोज अहाना के प्यार में पागल थे। आइए जानते हैं कि आखिर कौन थे वो एक्टर, जो धर्मेंद्र के दामाद बनते-बनते रह गए?

विज्ञापन

रणवीर सिंह और आदित्य रॉय कपूर

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की छोटी बेटी भले ही फिल्मों से दूर रहती हैं, लेकिन फिर भी बॉलीवुड के दो हीरोज ऐसे हैं, जो अहाना पर लट्टू हुआ करते थे। दरअसल, हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और आदित्य रॉय कपूर की। जी हां, यही वो एक्टर्स है, जो कभी अहाना के प्यार में पागल थे। रिपोर्ट्स की मानें तो अहाना और रणवीर सिंह ने पांच साल तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन फिर जब इस लव स्टारी में आदित्य रॉय कपूर की एंट्री हुई, तो सब कुछ बदल गया।

विज्ञापन

अहाना ने रणवीर को कर दिया था ड्रॉप 

फिर क्या था अहाना ने आदित्य के लिए रणवीर कपूर को ड्रॉप कर दिया था। रणवीर ने अपनी इस लव स्टोरी के बारे में एक बार बात भी की थी। उन्होंने बताया था कि वो और आदित्य एक ही क्लास में पढ़ते थे और कॉलेज में दोनों का दबदबा भी हुआ करता था। रणवीर ने कहा था कि जिस लड़की को पांच साल से डेट कर रहे थे, उसने उन्हें अचानक से ही छोड़ दिया था। अपने रिलेशनशिप को लेकर रणवीर बहुत सीरियस थे, लेकिन आदित्य रॉय कपूर की वजह से उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें छोड़ दिया।

विज्ञापन

चार साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे अहाना और आदित्य 

जी हां आज के सुपरस्टार रणवीर सिंह को अहाना देओल ने आदित्य रॉय कपूर की वजह से रिजेक्ट कर दिया था। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ में अहाना और आदित्य की नजदीकियां बढ़ गई थी। इस दौरान रणवीर अपनी पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए और अहाना और आदित्य करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहते और फिर दोनों ने अपनी राहें अलग कर ली। साल 2012 में आई फिल्म ‘आशिकी 2’ में श्रद्धा कपूर संग आदित्य ने काम किया और इस फिल्म के सेट पर दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। इसके बाद साल 2014 में अहाना ने दिल्ली के बिजनेसमैन संग शादी कर ली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ