Nitin Desai Last Wish: आज होगा नितिन देसाई का अंतिम संस्कार, ये थीं डायरेक्टर की आखिरी इच्छा
Edited By Nancy Tomar

Nitin Desai Last Wish
Edited By Nancy Tomar

Nitin Desai Last Wish
Nitin Desai Last Wish: बीते 2 अगस्त को आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई (Nitin Desai) ने सुसाइड कर लिया। इस खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। फैंस से लेकर तमाम सेलेब्स तक ने देसाई को लेकर दुख जाहिर किया।
वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक बताया जा रहा है कि नितिन देसाई ने सुसाइड करने से पहले एक रिकॉर्डेड सुसाइड मैसेज छोड़ा था, जिसमें देसाई ने 4 लोगों का नाम लिया हैं। हालांकि जांच में दावा किया जा रहा है कि नितिन देसाई फाइनेंशियल क्राइसिस से परेशान थे। वहीं, पुलिस देसाई के बिजनेस से जुड़े उन पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसकी वजह से डायरेक्टर ने मौत को गले लगाना पसंद किया।
वहीं, आज यानी शुक्रवार 4 बजे नितिन देसाई (Nitin Desai Death) का अंतिम संस्कार होगा। साथ ही मुंबई के CM एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) ने भी अस्पताल जाकर देसाई को श्रद्धांजलि दी है। अब उनके शव को ND स्टूडियो लाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो आज 12 बजे से देसाई के पार्थिव शरीर को दर्शन के लिए और लोग श्रद्धांजलि देंगे।
वहीं, देसाई द्वारा छोड़े गए ऑडियो क्लिप (Nitin Desai Recorded Suicide Note) में नितिन की आवाज में कहा गया है कि मेरा अंतिम संस्कार स्टूडियो में ही करना। ऐसे में उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए अंतिम संस्कार वहीं किया जा रहा है। बता दें कि परिवार वाले भी उनकी इस इच्छा का सम्मान करते हुए यही चाहते हैं।
बता दें कि नितिन देसाई के ऊपर 250 करोड़ का कर्ज था। वहीं, देसाई की पत्नी नैना और उनकी कंपनी ने साल 2016 में 150 करोड़ का लोन लिया था और उसके बाद साल 2018 में भी उन्होंने 31 करोड़ का लोन लिया था। रिपोर्ट के मुताबिक समय पर लोन न चुकाने के चलते देसाई पर बोझ बढ़ा और 252 करोड़ का कर्ज चढ़ गया, जिसके चलते उन्होंने सुसाइड कर लिया।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: