अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की फीस में जमीन आसमान का अंतर, Khatron Ke Khiladi में 328% से कौन निकला आगे?

Khatron Ke Khiladi Host Fees: ‘खतरों के खिलाड़ी’ को होस्ट करने के लिए रोहित शेट्टी ने अपनी फीस बढ़ा दी है। हालांकि, इसके बावजूद उनकी और शो के एक्स होस्ट अक्षय कुमार की फीस में 328% का फासला है।

Khatron Ke Khiladi Host Fees

Khatron Ke Khiladi Host Fees

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi Host Fees: टीवी का सेलिब्रिटी बेस्ड स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी‘ कई सालों से लोगों का मनोरंजन करता है। हर सीजन शो में कंटेस्टेंट्स तो बदलते ही हैं, लेकिन होस्ट भी अक्सर बदल जाया करते हैं। कभी अक्षय कुमार तो कभी प्रियंका चोपड़ा तो कभी अर्जुन कपूर ‘खतरों के खिलाड़ी’ की कमान संभालते हैं। लेकिन अब रोहित शेट्टी काफी समय से ये टीवी का सबसे बड़ा रियलिटी शो होस्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आई है वो जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे।

अक्षय और रोहित शेट्टी की फीस में 328% का फर्क!

अब इस शो के पहले होस्ट और आखिरी होस्ट की फीस में कितना अंतर है उसका खुलासा हो गया है। आपको बता दें, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी’ का सबसे पहला सीजन अक्षय कुमार ने होस्ट किया था। वहीं, अब ये शो अपने 14वें सीजन पर है जो रोहित शेट्टी ने होस्ट किया है। क्या आप जानते हैं इन दोनों होस्ट की फीस में जमीन और आसमान का अंतर है। इस शो के लिए अक्षय कुमार की फीस रोहित शेट्टी की फीस से करीब 328% ज्यादा है।

विज्ञापन

कितनी है रोहित शेट्टी की फीस?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजन 14 के लिए रोहित शेट्टी ने अपनी फीस बढ़ा दी है। अब ये शो होस्ट करने के लिए वो हर एपिसोड के करीब 60 से 70 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं। खबरों की मानें तो रोहित शेट्टी ने जब सीजन 5 से ये शो होस्ट करना शुरू किया था तो वो करीब 10 से 12 लाख रुपए की फीस लिया करते थे। हालांकि, सीजन 6 के लिए उन्होंने एक एपिसोड के 15 लाख रुपए लिए। अब इस सीजन में 60 से 70 लाख हर एपिसोड के मिलाकर डायरेक्टर लगभग 16 करोड़ एक सीजन से कमा रहे हैं।

विज्ञापन

अक्षय ने चार्ज किए कितने करोड़?

दूसरी तरफ अक्षय कुमार की बात करें तो उन्होंने इस शो के 3 सीजन होस्ट किए हैं। पहले सीजन के लिए एक्टर लगभग एक एपिसोड के 3 करोड़ चार्ज करते थे। इसके मुताबिक एक्टर की होस्टिंग फीस रोहित शेट्टी से 4.2 गुना ज्यादा थी। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अक्षय इस शो को होस्ट करने के लिए रोहित शेट्टी से 328% ज्यादा पैसे चार्ज करते थे। उन्होंने सीजन 1, 2, और 4 होस्ट किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ