Niti Taylor Announces Baby Boy Birth: पॉपुलर एक्ट्रेस नीति टेलर ने सोशल मीडिया पर अब एक पोस्ट शेयर कर फैंस को गुड न्यूज दी है। एक्ट्रेस का पोस्ट देख सभी के चेहरों पर एक अलग ही चमक आ गई है। फैंस ने नीति को बधाई भी देना शुरू कर दिया है। हाल ही में ऐसी खबरें सामने आई थीं कि एक्ट्रेस और उनके पति परीक्षित बावा (Parikshit Bawa) के बीच कुछ तनाव चल रहा है। दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया था और उनकी साथ में कई तस्वीरें भी गायब दिखी थीं।
न प्रेग्नेंसी का ऐलान, न बेबी बंप की तस्वीर
हालांकि, अब शादी के करीब 4 साल बाद नीति टेलर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर बेबी बॉय के जन्म की अनाउंसमेंट की है। एक्ट्रेस का ये पोस्ट देख सभी हैरान रह गए। दरअसल, अभी तक उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान नहीं किया था। न तो ऐसी कोई खबर आई कि नीति टेलर प्रेग्नेंट हैं और न ही उनका बेबी बंप दिखाई दिया। ऐसे में सीधा बेबी बॉय के जन्म की घोषणा कर एक्ट्रेस ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दे दिया। उन्होंने बेबी के पैर की तस्वीर शेयर कर लिखा है कि लड़का हुआ है। साथ ही उस बेबी के पैर पर 2 सितंबर 2024 की तारीख लिखी हुई है। जिसका मतलब है कि बेबी का जन्म 2 दिन पहले हुआ है।
नीति टेलर ने सुनाई गुड न्यूज
एक्ट्रेस ने सबको किया हैरान
इसके साथ नीति टेलर ने फैंस को बताया है कि बेबी 3.32 kg का है, उसका जन्म सुबह 7:33 बजे हुआ है और वो 51cm का है। अब ये पोस्ट देख सभी को यही लगा कि नीति टेलर ने सरोगेसी के जरिए अपने बेबी का इस दुनिया में वेलकम किया है। हालांकि, सच तो कुछ और ही है। एक्ट्रेस मां नहीं बनी हैं बल्कि अब उन्होंने अपनी बहन के बेबी के जन्म की जानकारी दी है। एक्ट्रेस ने अपने अगले पोस्ट में खुलासा करते हुए लिखा, ‘लड़का हुआ है, मैं दोबारा मासी बन गई। ये शेयर करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि अदिति (मेरी बहन) और बेबी दोनों ठीक हैं- स्वस्थ और खुश हैं!’
नीति टेलर नहीं उनकी बहन बनीं मां
यह भी पढ़ें: जब 22 साल छोटी एक्ट्रेस संग ‘इंटिमेट’ सीन में बेकाबू हुआ एक्टर, किस कर होठों से निकाल दिया खून
बहन को एक्ट्रेस ने दी बधाई
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘हम इस खूबसूरत नई शुरुआत के लिए बेहद खुश हैं और अपना सारा प्यार और दुआएं अदिति, निखिल और जायरा को भेज रहे हैं क्योंकि उन्होंने अपने परिवार के नए मेंबर का स्वागत किया है। लव यू गाइस।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी बहन की तस्वीरें भी शेयर की हैं। अब एक्ट्रेस मासी बनकर बहुत खुश हैं और अपनी इस एक्साइटमेंट का इजहार कर रही हैं। फैंस भी उन्हें बधाई दे रहे हैं।
संबंधित खबरें
'मुझे छोड़कर शादी कर ली...', किसने तोड़ा सलमान खान का दिल?
14 mins ago‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
13 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
14 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
16 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
17 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
19 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
22 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines