जब 22 साल छोटी एक्ट्रेस संग 'इंटिमेट' सीन में बेकाबू हुआ एक्टर, किस कर होठों से निकाल दिया खून

Dayavan Intimate Scene: बॉलीवुड की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस के साथ उसके को-स्टार ने ऐसी हरकत कर दी थी कि वो सदमे में चली गई थीं। एक्टर इंटिमेट सीन देते हुए बेकाबू हो गए थे।

Dayavan Intimate Scene

Dayavan Intimate Scene

Dayavan Intimate Scene: बॉलीवुड फिल्मों में आजकल अश्लीलता कितनी बढ़ गई है इस पर काफी चर्चा होती है। लेकिन पुरानी फिल्मों को लेकर आपका क्या ख्याल है? पुराने जमाने की फिल्मों में भी काफी इंटिमेसी देखने को मिलती थी। कई बार तो एक्टर्स सीन शूट करते हुए अपना आपा खो बैठते थे। ऐसा ही कुछ साल 1988 में रिलीज हुई फिल्म ‘दयावान’ (Dayavan) में भी देखने को मिला था। इस फिल्म का एक्टर जहां उस वक्त 42 साल का था, तो एक्ट्रेस उससे आधी उम्र यानी महज 20 साल की थी।

विज्ञापन

इंटिमेट सीन देते हुए होश खो बैठा एक्टर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर ने ऐसी हरकत कर दी कि एक्ट्रेस खून से लथपथ हो गई और डर से सहम गईं। जिस एक्टर की बात हो रही है वो विनोद खन्ना (Vinod Khanna) हैं और जिसके साथ उन्होंने अपना कंट्रोल खो दिया था वो बॉलीवुड की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) हैं। फिरोज खान (Feroz Khan) की इस फिल्म में विनोद खन्ना लीड रोल में थे और उन्हें इस फिल्म का सबसे हिट गाना ‘आज फिर तुम पे प्यार आया है’ शूट करना था। इस गाने में उनके और माधुरी के कई इंटिमेट और लव मेकिंग सीन हैं।

विज्ञापन

लिप लॉक सीन देते हुए खो दिया कंट्रोल

एक सीन में विनोद खन्ना और माधुरी दीक्षित का लिप लॉक भी है। कहा जाता है कि जब ये दोनों इस सीन को शूट कर रहे थे तो विनोद खन्ना बहक गए थे और सीन कट होने के बाद भी वो माधुरी को किस करते रहे। एक्टर ने अपना कंट्रोल इस कदर खोया कि वो माधुरी के होंठ को बुरी तरह काट बैठे। एक्टर की इस हरकत के बाद माधुरी दीक्षित खून से सन गई थीं। एक्ट्रेस अपने साथ हुई इस घटना से बुरी तरह डर गई थीं, वो सदमे में थीं और उनके आंसू नहीं रुक रहे थे। हालांकि, इतना सब कुछ हो जाने के बाद विनोद खन्ना ने माधुरी से माफी भी मांगी थी।

विज्ञापन

एक्ट्रेस ने आज तक नहीं किया माफ!

इसके बाद एक्ट्रेस ने जैस-तैसे फिल्म तो शूट कर ली, लेकिन फिर कभी भी विनोद खन्ना के साथ काम नहीं किया। इसके बाद माधुरी की तो सफल फिल्मों की झड़ी लग गई लेकिन विनोद खन्ना के करियर पर ग्रहण लग गया। ये उनकी आखिरी कामयाब फिल्म साबित हुई। वहीं, माधुरी दीक्षित ने जिस तरह से अपने करियर को बुलंदियों तक पहुंचाया है और इस तरह की घटनाओं से खुद को बाहर निकाला है, फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थकते।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ