Vikrant Massey Movie Sector 36 Trailer: नोएडा का निठारी कांड तो आपको याद ही होगा, किस तरीके से वहां बच्चों को एक के बाद मौत के घाट उतारा गया, हर कोई इस खौफनाक घटना से सिहर उठा था। फिल्म जगत में हमेशा फिल्मों और सीरीज के जरिए ऐसी डरावनी सच्ची घटनाओं को दिखाया जाता है, हर समय पर्दे पर कुछ नया देखने को मिलता है और अब बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विक्रांत मैसी की नई फिल्म ‘सेक्टर 36’ ने दर्शकों के बीच पहले से ही एक्साइटमेंट जगा दी है।
इस फिल्म का ट्रेलर हाल ही में जारी किया गया है और निश्चित रूप से इसमें दर्शकों को सस्पेंस और इंटेंस ड्रामा भर-भर के देखने को मिलेगा। विक्रांत मैसी की अगली फिल्म ‘सेक्टर 36’ एक सीरियल किलर की कहानी पर आधारित है, जिसे ‘स्त्री 2’ के निर्माताओं ने बनाई है।
सीरियल किलर की भूमिका में विक्रांत मैसी
विक्रांत मैसी, जो अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं इस बार एक खौफनाक सीरियल किलर के किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर में दिखाया गया है कि विक्रांत मैसी छोटे बच्चों का अपहरण कर उनकी बेरहमी से हत्या करते हैं। इस खतरनाक भूमिका में विक्रांत का नया अवतार दर्शकों के लिए काफी नया अनुभव होगा। विक्रांत का इससे मिलता-जुलता रोल उनकी हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘फिर आई हसीन दिलरुबा’ में भी देखने को मिला था। वहीं इसके ट्रेलर के मुताबिक, दीपक डोबरियाल फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में हैं, जो विक्रांत के गुनाहों की तहकीकात करते नजर आएंगे।
फिल्म के ट्रेलर में क्या दिखा?
ट्रेलर की शुरुआत एक पुलिस स्टेशन से होती है, जहां विक्रांत मैसी से पूछताछ की जाती है। ये पूछताछ तब और भी गंभीर हो जाती है जब विक्रांत एक बच्चे को चॉकलेट का लालच देकर उसकी हत्या कर देते हैं। ट्रेलर में पुलिस की हर कोशिश के बावजूद सीरियल किलर का कोई सुराग नहीं मिलता, जिससे तनाव और भी बढ़ जाता है। एक वॉइसओवर और खौफनाक वीडियो के साथ ट्रेलर दर्शकों को डराने का काम करता है।
नोएडा के निठारी कांड पर बेस्ड है फिल्म
फिल्म ‘सेक्टर 36’ फिल्म निठारी कांड पर आधारित है, जो साल 2006 में नोएडा के सेक्टर 36 इलाके में घटित हुआ था। इस कांड में कई निर्दोष बच्चों के शव मिले थे, जो एक सनकी शख्स मोनिंदर सिंह पंढेर द्वारा किए गए अपराध की दास्तान बयां करते हैं। इसी वास्तविक घटना को आधार बनाकर इस फिल्म को बनाया गया है। फिल्म की रिलीज डेट 13 सितंबर 2024 है और ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जाएगी।
कैसी है फिल्म की कास्टिंग?
फिल्म की कास्ट में विक्रांत मैसी, दीपक डोबरियाल, आकाश खुराना, दर्शन जरीवाला, बहारुल इस्लाम और इप्शिता चक्रवर्ती सिंह जैसे बड़े नाम शामिल हैं। फिल्म का निर्देशन बोधायन रॉयचौधरी ने किया है और एडिटिंग ए. श्रीकर प्रसाद द्वारा की गई है। फिल्म के ट्रेलर ने दर्शकों के बीच जिज्ञासा पैदा कर दी है। विक्रांत मैसी को सीरियल किलर के किरदार में देखने के लिए काफी फैंस एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें: Netflix की टॉप 10 ट्रेंडिंग सीरीज जिन्होंने मचाया बवाल, IC 814 The Kandahar Hijack ने तो उड़ाया गर्दा
संबंधित खबरें
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
14 mins agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 hr ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
2 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
5 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines