हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

18-20 लड़कियों के साथ एक ही बाथरूम शेयर करती थी अंबानी परिवार की लाडली, कॉलेज के दिनों का शेयर किया किस्सा

Isha Ambani College Days Gossip: नीता अंबानी ने अपनी बेटी के कॉलेज के दिनों की किस्से शेयर करते हुए बताया कि अंबानी परिवार की लाडली 18-20 लड़कियों के साथ बाथरूम शेयर करती थी. आइए जानते हैं कि ईशा अंबानी अपने कॉलेज के दिनों में कैसे रहती थी?

विज्ञापन
ईशा अंबानी कॉलेज लाइफ, (Credit- Printerest)

Isha Ambani Childhood Stories: भारत के अमीर घरानों में से एक अंबानी परिवार भी आता है, जिसकी बेटी ईशा अंबानी अपने कॉलेज के दिनों में 18-20 लड़कियों के साथ अपना बाथरूम शेयर करती थी. आइए जानते हैं इनके कॉलेज लाइफ की कुछ खास बातें.

यह भी पढ़ें: घरों में करती थीं झाड़ू-पोछा, 1500 से ज्यादा फिल्में और 5 हजार से ज्यादा शोज करने वाली इस हसीना ने कई मुख्यमंत्रियों संग किया काम

नीता अंबानी ने बताए किस्से

नीता अंबानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि ईशा ने येल यूनिवर्सिटी (अमेरिका) में पढ़ाई की. वहां वे डॉरमेट्री (हॉस्टल) में रहती थीं. डॉरमेट्री में कई लड़कियां एक साथ रहती हैं. ईशा न सिर्फ कमरा बल्कि एक ही बाथरूम 18 से 20 अन्य लड़कियों के साथ शेयर करती थीं.

विज्ञापन

अथाह दौलत के बाद भी ईशा का नॉर्मल लाइफस्टाइल

जब नीता अंबानी ने ये बात बताई, तब सभी हैरान रह गए कि इतनी दौलत होने के बाद भी अंबानी परिवार की प्यारी बेटी ने येल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की, जहां ईशा डॉरमेट्री में कई लड़कियां एक साथ रहती हैं. ईशा न सिर्फ कमरा बल्कि एक ही बाथरूम 18 से 20 अन्य लड़कियों के साथ शेयर करती थीं. प्राइवेट जेट, लग्जरी कारें और हर सुविधा होने के बाद भी मुकेश और नीता अंबानी ने अपने बच्चों को सादगी से भरा हुआ जीवन दिया.

यह भी पढ़ें: ‘थू है तुम पर…’, तलाक के बीच लिंकअप की खबरों पर माही विज का फूटा गुस्सा, Ex हसबैंड ने भी किया सपोर्ट

विज्ञापन

नीता अंबानी के सख्त नियम

नीता अंबानी कहती हैं कि बच्चों को जिंदगी के असली मूल्य समझाने के लिए उन्होंने सख्त नियम बनाए. स्कूल के समय बच्चे बस से जाते थे. लंच के लिए सिर्फ थोड़े पैसे दिए जाते थे. कॉलेज में भी ईशा को कोई स्पेशल सुविधा नहीं दी गई. वे आम छात्राओं की तरह लाइन में लगकर बाथरूम इस्तेमाल करती थीं, नहाती थीं और रोजमर्रा की जिंदगी जीती थीं.

ईशा अंबानी की पढ़ाई

ईशा ने येल से साइकोलॉजी और साउथ एशियन स्टडीज में डिग्री ली. इसके बाद स्टैनफोर्ड से एमबीए किया. आज वे रिलायंस रिटेल और जियो जैसे बड़े काम संभाल रही हैं, लेकिन उनकी जड़ें आज भी सादगी में हैं. नीता और मुकेश अंबानी के सख्त नियमों ने उनके सभी बच्चों को जमीन से जुड़ा हुआ और संस्कारी बनाए रखने में मदद की.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘सोते हुए…’, ‘पाताल लोक-2’ फेम ‘प्रशांत तमांग’ के निधन पर पत्नी ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे हुई एक्टर की मौत

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Archi Tiwari

नमस्कार, मैं आर्ची तिवारी हूं और वर्तमान में News 24 में एंटरटेनमेंट डेस्क पर कार्यरत हूं. इससे पहले मैंने बतौर सब-एडिटर के रूप में हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट संभाली है, जहां शोध-आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट पर विशेष फोकस रहा. अंतरराष्ट्रीय मामलों और राष्ट्रीय समाचारों में भी मेरी गहरी रुचि है. मेरी शैक्षणिक पृष्ठभूमि में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से मास्टर डिग्री शामिल है. करियर की शुरुआत में फ्रीलांसिंग और कई संस्थानों में इंटर्नशिप से की है. मेरा उद्देश्य हमेशा विश्वसनीय, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित पत्रकारिता करना है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola