Nita Ambani Ranveer Singh Dance Video Viral: मुंबई में हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर (NMACC) की तीसरी एनिवर्सरी मनाई गई. इस इवेंट में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सितारे नजर आए. वहीं अब इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वायरल वीडियो में नीता अंबानी ‘धुरंधर 2’ फेम एक्टर रणवीर सिंह के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर इस एनर्जी भरे डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस को नीता अंबानी और रणवीर सिंह की ये जुगलबंदी काफी पसंद आ रही है.
रणवीर सिंह का अलग स्वैग
नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर (NMACC) की तीसरी एनिवर्सरी पर रणवीर सिंह अलग ही स्वैग में नजर आए. उन्होंने स्टेज पर आकर ‘धुरंधर 2’ के डायलॉग्स भी बोले. एक्टर ने रहमान डकैत का डायलॉग ‘क्या हाल है ल्यारी’ से लेकर ‘धुरंधर 2’ के डायलॉग ‘घर की याद नहीं आई तुझे जस्सी’ तक बोले. ‘धुरंधर 2’ की सक्सेस के बाद ऑडियंस को भी रणवीर सिंह का ये अंदाज काफी पसंद आया.
यह भी पढ़ें: Entertainment News LIVE: रणवीर सिंह ने दोहराया ‘धुरंधर 2’ का सीन, NMACC से वीडियो हुआ वायरल
नीता अंबानी और रणवीर सिंह का डांस
वहीं इवेंट में रणवीर सिंह ने एनर्जी से भरपूर डांस भी किया. अपने ‘दिल धड़कने दो’ के गाने ‘हेलो-हेलो’ पर रणवीर सिंह ने इतना जबरदस्त डांस किया कि ऑडियंस में बैठे सितारे भी रणवीर सिंह के साथ झूमने पर मजबूर हो गए. इसी दौरान नीता अंबानी भी ‘हेलो-हेलो’ गाने पर रणवीर सिंह के साथ स्टेप से स्टेप मिलाती नजर आईं. नीता अंबानी और रणवीर सिंह को साथ में डांस करते देख सोशल मीडिया पर फैंस भी काफी खुश हो रहे हैं. वहीं वायरल वीडियो पर हर कोई प्यार लुटा रहा है.
यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 BO Collection: 17वें दिन भी नहीं रुकी ‘धुरंधर 2’ की आंधी, जानें वर्ल्डवाइड कितने छापे नोट
इवेंट में पहुंचे ये सितारे
बता दें NMACC इवेंट में कई सेलेब्स शामिल हुए. इनमें सलमान खान, विक्की कौशल, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, अनुपम खेर, काजोल, सोनाली बेंद्र, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, रवीना टंडन और जैकी श्रॉफ जैसे कई सितारे शामिल हैं. इन सितारों ने मीडिया के सामने पोज भी दिए और अपने लुक्स से फैंस का दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर इन सितारों के लुक्स के काफी चर्चे हो रहे हैं.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
2 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
3 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
3 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
3 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
5 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
6 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines