Nisha Noor: साउथ सिनेमा के दामन पर लगा ‘काला दाग’ इंडस्ट्री के ‘काले-चिट्ठे’ खोल रहा है। फिल्म के नाम पर यौन शोषण जैसी घटिया चीजें अपने-आपमें बेहद शर्म की बात है। कहते हैं कि इंसान को अपने जीवन में सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ता है, लेकिन इसमें खुद की बलि चढ़ाना तो किसी को भी ना-गवार गुजरेगा। हालांकि एक हसीना ऐसी थी, जिन्होंने इसके लिए अपनी ही बलि चढ़ा दी।
दलदल में फंसती चली गईं निशा नूर
साउथ की फेमस एक्ट्रेस निशा नूर किसी जमाने में इंडस्ट्री का नूर हुआ करती थीं। लोगों के दिलों पर अपनी अदाओं से छुरियां चलाने वाली निशा नूर साउथ में बेहद मशहूर थीं। तमिल, कन्नड, तेलुगू और मलयालम फिल्मों में अपना जलवा दिखाने वाली निशा के सामने एक वक्त ऐसा आया कि उन्होंने खुद ही अपनी बलि चढ़ा दी और खुद के उस दलदल में धकेल दिया, जिससे वो कभी बाहर ही नहीं आ पाईं।
Nisha Noor
इंडस्ट्री से हुईं गुमनाम
वैसे तो निशा के लिए इंडस्ट्री में सारे रास्ते खुले हुए थे, लेकिन फिर जब एक्ट्रेस को काम मिलना ही बंद हो गया, तो उनके पास कोई रास्ता नहीं बचा और उन्होंने एक फिल्ममेकर के कहने पर देह व्यापार’ शुरू कर दिया। किसी महिला के जरा-सा कुछ हो जाए, तो वो इस चीज से बाहर निकलने में ही बहुत टाइम ले लेती हैं, लेकिन निशा ने खुद ही इस रास्ते पर अपने कदम बढ़ाए। हालांकि एक्ट्रेस के पास दूसरे रास्ते भी थे, लेकिन उन्होंने इसी पर चलना मुनासिब समझा और धीरे-धीरे को इंडस्ट्री से गुमनाम होती चली गईं।
Nisha Noor
परिवार ने मोड़ लिया मुंह
निशा नूर के बारे में अब कोई नहीं जानता था कि वो कहां गईं। फिर एक दिन अचानक उनकी बॉडी दरगाह के बाहर मिली, जिस पर कीड़े रेंग रहे थे। इतनी बुरी हालत में निशा को जैसे-तैसे करके अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने खुलासा किया कि उन्हें एड्स है। इसी बिस्तर पर निशा ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कर दिया। कहा जाता है कि जब निशा के परिवार को उनकी हालत के बारे में बताया तब भी वो उनके पास नहीं आए और ना ही उन्होंने निशा की बॉडी ली। निशा ने अपनी पूरी लाइफ बेहद अच्छे से बिताई, लेकिन एक्ट्रेस का अंतिम समय इतना खराब होगा ये किसी ने नहीं सोचा था।
यह भी पढ़ें- IC 814 अचानक एटीसी की रडार से हुआ गायब, Kandahar Hijack के वो 7 दिन, जब अटकी भारत की सांसें
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
21 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
23 hrs agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines