Nina Dobrev Accident: ‘द वैंपायर डायरीज’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस नीना डोबरेव को लेकर एक बुरी खबर आई जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है। एक्ट्रेस एक गंभीर हादसे का शिकार हो गई हैं। हादसे के बाद उनकी अस्पताल से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें नीना बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट भी फैंस के साथ शेयर किया है। इसके अलावा ये भी बताया है कि उनके साथ हादसा हुआ कैसे था?
एक्ट्रेस ने शेयर की दो तस्वीरें
एक्ट्रेस नीना डोबरेव ने अपनी पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से पहली तस्वीर हादसे के पहले की है, जबकि दूसरी तस्वीर हादसे के बाद की है। पहली तस्वीर में नीना ब्लैक ड्रेस में राइडिंग गियर पहने एक मोटरसाइकिल पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्हें अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है। जिस तरह से वो बेड पर असुविधा वाली हालत में लेटी हुई हैं, उसे देखकर जाहिर है कि नीना डोबरेव का काफी बुरा एक्सीडेंट हुआ है। एक्ट्रेस की गर्दन और घुटने में ब्रेस लगा हुआ है।
यह भी पढ़ें: Shahrukh Khan की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, अब कैसी है हालत?
कई हॉलीवुड स्टार्स ने किया कमेंट
अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए नीना डोबरेव ने हादसे की पूरी जानकारी भी दी है। उन्होंने लिखा, ‘मैं फिलहाल ठीक हो रही हूं। उम्मीद करती हूं जल्द ही अपने पैरों पर खड़ी हो जाऊंगी। थोड़ा वक्त लगेगा पर होगा।’ नीना की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। वहीं कुछ स्टार्स भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच ट्वाइलाइट स्टार एशले ग्रीन ने लिखा, ‘बड़ी हो रही हो। जल्दी ठीक हो जाओ अब।’ एक्टर जूलियन हफ ने लिखा, ‘दैट्स माय गर्ल।’ नीना डोबरेव के बॉयफ्रेंड शॉन व्हाइट ने भी अपनी लेडी लव की पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘आप जल्द ही ठीक हो जाओ।’
नीना डोबरेव का वर्कफ्रंट
गौरतलब है कि एक्ट्रेस नीना डोबरेव की सोशल मीडिया पर काफी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 26 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस ‘द वैंपायर डायरीज’ के अलावा ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’, ‘फ्लेटलाइनर्स’ और ‘द पर्क्स ऑफ बींग ए वॉलफ्लावर’ में नजर आ चुकी हैं। जल्द ही एक्ट्रेस ‘री-यूनियन’ से बड़े पर्दे पर एंट्री लेने जा रही हैं। उनकी फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि फिल्म ‘री-यूनियन’ 28 जून को रिलीज होगी।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
7 mins agoथिएटर से बॉलीवुड तक, ऐसे बने नाना पाटेकर एक्टिंग के 'बादशाह'
31 mins agoनिधन से पहले क्या कर रहे थे नाना पाटेकर? चार दिन पुराना VIDEO आया सामने
33 mins agoकभी पीते थे रोज 60 सिगरेट, जानें नाना पाटेकर ने कैसे छोड़ी थी स्मोकिंग
1 hr ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
1 hr ago80 करोड़ की संपत्ति, फिर भी 1BHK फ्लैट में क्यों रहते थे नाना पाटेकर, जानें
1 hr agoकौन हैं नाना पाटेकर की पत्नी? IIT छोड़ चुनी एक्टिंग
1 hr agoNana Patekar Upcoming Movies: नाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर
2 hrs agoLive: नाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड में पसरा मातम
2 hrs agoनाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines