Vampire Diaries की मशहूर एक्ट्रेस के साथ गंभीर हादसा, अस्पताल से सामने आई पहली तस्वीर

Nina Dobrev Accident: ‘द वैंपायर डायरीज’ की एक्ट्रेस नीना डोबरेव को एक हादसे का शिकार होना पड़ गया है। एक्ट्रेस का एक्सीडेंट बाइक से हुआ है। इस बीच अस्पताल से उनकी पहली तस्वीर सामने आई है, जिसे खुद नीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए हेल्थ अपडेट दिया है।

Nina Dobrev Accident

Nina Dobrev Accident

Nina Dobrev Accident: ‘द वैंपायर डायरीज’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस नीना डोबरेव को लेकर एक बुरी खबर आई जिसने फैंस का दिल तोड़ दिया है। एक्ट्रेस एक गंभीर हादसे का शिकार हो गई हैं। हादसे के बाद उनकी अस्पताल से एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें नीना बेड पर लेटी हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर को एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट भी फैंस के साथ शेयर किया है। इसके अलावा ये भी बताया है कि उनके साथ हादसा हुआ कैसे था?

एक्ट्रेस ने शेयर की दो तस्वीरें

एक्ट्रेस नीना डोबरेव ने अपनी पोस्ट में दो तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से पहली तस्वीर हादसे के पहले की है, जबकि दूसरी तस्वीर हादसे के बाद की है। पहली तस्वीर में नीना ब्लैक ड्रेस में राइडिंग गियर पहने एक मोटरसाइकिल पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में उन्हें अस्पताल के बेड पर देखा जा सकता है। जिस तरह से वो बेड पर असुविधा वाली हालत में लेटी हुई हैं, उसे देखकर जाहिर है कि नीना डोबरेव का काफी बुरा एक्सीडेंट हुआ है। एक्ट्रेस की गर्दन और घुटने में ब्रेस लगा हुआ है।

कई हॉलीवुड स्टार्स ने किया कमेंट

अपनी पोस्ट को शेयर करते हुए नीना डोबरेव ने हादसे की पूरी जानकारी भी दी है। उन्होंने लिखा, ‘मैं फिलहाल ठीक हो रही हूं। उम्मीद करती हूं जल्द ही अपने पैरों पर खड़ी हो जाऊंगी। थोड़ा वक्त लगेगा पर होगा।’ नीना की इस पोस्ट पर उनके फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। वहीं कुछ स्टार्स भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस बीच ट्वाइलाइट स्टार एशले ग्रीन ने लिखा, ‘बड़ी हो रही हो। जल्दी ठीक हो जाओ अब।’ एक्टर जूलियन हफ ने लिखा, ‘दैट्स माय गर्ल।’ नीना डोबरेव के बॉयफ्रेंड शॉन व्हाइट ने भी अपनी लेडी लव की पोस्ट पर कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘आप जल्द ही ठीक हो जाओ।’

नीना डोबरेव का वर्कफ्रंट

गौरतलब है कि एक्ट्रेस नीना डोबरेव की सोशल मीडिया पर काफी लंबी-चौड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 26 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एक्ट्रेस ‘द वैंपायर डायरीज’ के अलावा ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’, ‘फ्लेटलाइनर्स’ और ‘द पर्क्स ऑफ बींग ए वॉलफ्लावर’ में नजर आ चुकी हैं। जल्द ही एक्ट्रेस ‘री-यूनियन’ से बड़े पर्दे पर एंट्री लेने जा रही हैं। उनकी फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। आपको बता दें कि फिल्म ‘री-यूनियन’ 28 जून को रिलीज होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ