Nimrat Kaur on Dating Rumours with Abhishek Bachchan: गॉसिप गलियारों में अक्सर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के अलगाव की अफवाहें उड़ती रहती हैं। इन दिनों भी ऐसा ही कुछ सुनने में आ रहा है। साथ ही अभिषेक बच्चन का नाम निमरत कौर से जोड़ा जा रहा है। टॉक ऑफ द टाउन में किसे लेकर बातें नहीं होती, लेकिन ऐश्वर्या और अभिषेक को लेकर तो ऐसा लगता है कि इनके अलगाव की अफवाहों ने तो हमेशा चर्चा में रहने की कसम ही खा ली है। इन सभी रूमर्स के बीच अब निमरत कौर ने इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है। इसके साथ ही ये भी साबित हो गया है कि ये अफवाहें झूठी हैं या फिर सच? आइए जानते हैं…
निमरत कौर ने किया रिएक्ट
दरअसल, हाल ही में निमरत कौर ने एक इंटरव्यू में इन रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है। इस पर बात करते हुए निमरत ने कहा कि मैं अपनी लाइफ में चाहे कुछ भी कर लूं, लेकिन लोग वहीं कहेंगे, जो उन्हें ठीक लगता है। निमरत ने आगे कहा कि इस तरह की रूमर्स को रोकना मुश्किल है। इसलिए मैं इन सब पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर फोकस रखती हूं।
पिता के मैमोरियल पर भी बोलीं निमरत
निमरत ने आगे कहा कि इस तरह की अफवाहें ना सिर्फ मेरी पर्सनल लाइफ बल्कि काम पर भी असर डालने की कोशिश करती हैं। हालांकि, अब मैंने इन्हें नजरअंदाज करना सीख लिया है। अब मैं अपना ध्यान सिर्फ अपने काम पर और अपने परिवार पर रखती हूं। इसके अलावा निमरत ने हाल ही में अपने पिता के मैमोरियल पर भी बात की।
अभिषेक बच्चन संग उड़ रही अफवाहों को किया खारिज
निमरत ने इस पर बात करते हुए कहा कि मेरे पापा की याद में एक स्मारक बनाना हमारा सपना था। इस सपने का हमारी फैमिली ने काफी पहले सोचा था और अब ये पूरा हो गया है। हाल ही में निमरत ने इसको लेकर एक पोस्ट भी शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लंबा-चौड़ा कैप्शन लिखा है। गौरतलब है कि अब निमरत कौर ने अभिषेक बच्चन संग उड़ रही अफवाहों को खारिज कर दिया है और इन पर विराम लगा दिया है।
अभिषेक और ऐश्वर्या अफवाहों को करते हैं इग्नोर
हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब अभिषेक और ऐश्वर्या के अलग होने की अफवाहें उड़ी हों। जी हां, कपल के अलगाव की अफवाहें कई बार फैंस को परेशान करती हैं, लेकिन हर बार ये झूठी ही साबित होती हैं ये राहत वाली बात होती है। बता दें कि जब भी इस तरह कि अफवाहें सामने आती हैं, तो कपल इन्हें इग्नोर ही करता है और इन पर रिएक्ट ना करना ही बेहतर समझता है।
यह भी पढ़ें- Sharda Sinha Health Update: पति के निधन के बाद गंभीर हालत में ICU में दिग्गज सिंगर, अब कैसी है हालत?
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
6 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
8 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
9 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
14 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
14 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
15 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
17 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines