Sharda Sinha Health Update: पति के निधन के बाद गंभीर हालत में ICU में दिग्गज सिंगर, अब कैसी है हालत?

Sharda Sinha Health Update: दिग्गज सिंगर शारदा सिन्हा की हेल्थ को लेकर इस वक्त फैंस और उनके चाहने वाले चिंता में हैं। सिंगर अभी भी अस्पताल में हैं और हर कोई उनके ठीक होने की दुआ कर रहा है। आइए जानते हैं कि अब कैसी हैं शारदा सिन्हा की हालत?

Sharda Sinha

Sharda Sinha

विज्ञापन

Sharda Sinha Health Update: दिग्गज सिंगर शारदा सिन्हा को लेकर इस वक्त फैंस बेहद परेशान हैं और उनकी चिंता में हैं। शारदा सिन्हा इस वक्त गंभीर हालत में आईसीयू में हैं। हर कोई उनकी सलामती की दुआ मांग रहा है। शारदा सिन्हा की हालत ठीक हो जाए, इसके लिए कोई पूजा कर रहा है, तो कोई मंदिर में माथा टेक रहा है। फैंस और उनके चाहने वालों को उनकी चिंता सता रही है। इस बीच दिग्गज सिंगर के हालत अब कैसी है, सब इसके बारे में जानना चाहते हैं? आइए बताते हैं…

आईसीयू में हैं शारदा सिन्हा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिग्गज सिंगर शारदा सिन्हा को लेकर अभी तक यही जानकारी मिल पा रही है कि उनकी हालत गंभीर है और वो अस्पताल में भर्ती हैं। साथ ही अस्पताल की तरफ से भी अभी तक सिंगर को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है। पद्म भूषण विजेता सिंगर शारदा सिन्हा को एम्स, नई दिल्ली में भर्ती एडमिट कराया गया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sharda Sinha (@shardasinha_official)

अभी भी शारदा सिन्हा की हालत गंभीर

गौरतलब है कि शारदा सिन्हा बीते हफ्ते से अस्पताल में एडमिट थी। हालत ज्यादा गंभीर होने पर सिंगर को आईसीयू में भर्ती किया गया। जानकारी मिली है कि शारदा सिन्हा को पिछले कई दिनों से खाने-पीने में भी दिक्कत हो रही थी। छठ गीतों के लिए मशहूर और कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने वाली सिंगर की हालत अभी गंभीर है। सभी उनके लिए दुआ कर रहे हैं और उनकी जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

पति के निधन के बाद से बीमार हैं शारदा

बता दें कि कुछ दिनों पहले यानी 22 सितंबर को शारदा सिन्हा के पति ब्रजकिशोर सिन्हा का निधन हो गया था। ब्रजकिशोर सिन्हा ने 80 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। हालांकि ब्रेन हेमरेज की वजह से ब्रजकिशोर का निधन हो गया था। शादी के 54 साल बाद ब्रजकिशोर अपनी पत्नी शारदा को छोड़कर इस दुनिया से चल बसे। पति के निधन के बाद से ही शारदा बीमार रहने लगीं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sharda Sinha (@shardasinha_official)

फैंस कर रहे पूजा-अर्चना

अब हालत इतनी गंभीर हो गई कि दिग्गज सिंगर को आईसीयू में एडमिट करना पड़ा। शारदा सिन्हा के चाहने वाले और शुभचिंतक उनके जल्दी ठीक होने के लिए महामृत्युंजय जाप और विशेष पूजा-अर्चना कर रहे हैं। सभी की दुआएं सिंगर के साथ हैं। बता दें कि शारदा सिन्हा बिहार की रहने वाली हैं और एक मशहूर सिंगर हैं। उन्हें सलमान खान की ‘मैंने प्यार किया’ में ‘काहे तो से सजना’, सलमान और माधुरी दीक्षित की ‘हम आपके हैं कौन’ में ‘बाबुल’ और अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ के लिए बेहद बेहतरीन गाने गाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ