Nimma Loharka Death: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आ रही है. दिलजीत दोसांझ के लिए गाने लिखने वाले फेमस गीतकार निम्मा लोहारका का निधन हो गया है. 48 की उम्र में निम्मा लोहारका ने आखिरी सांस ली है. निम्मा लोहारका के निधन से पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. फेमस गीतकार ने 500 से ज्यादा गाने लिखे हैं. माइक पर गाना गाने वाले बड़े पंजाबी सिंगरों के गाने के पीछे निम्मा लोहारका का हाथ रहा है. उनके जाने से इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है. चलिए आपको भी बताते हैं आखिर निम्मा लोहारका कौन थे?
लंबे समय से चल रहे थे बीमार
रिपोर्ट्स के मुताबिक निम्मा लोहारका काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. बीमारी से लड़ते-लड़ते निम्मा जिंदगी की जंग हार गए और उनका निधन हो गया. उनके जाने से फैंस के साथ-साथ पंजाबी सिनेमा जगत के कलाकार भी दुखी हैं. सोशल मीडिया पर निम्मा लोहारका के लिए पंजाबी सेलेब्स पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं. निम्मा लोहारका पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम थे.
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड का वो हीरो जिसने ‘डर’ को ठुकराया, मूवी के ब्लॉकबस्टर होते ही पछताया! फिर दी 15 फ्लॉप फिल्में
कौन थे निम्मा लोहारका?
निम्मा लोहारका का जन्म 1977 में अमृतसर के लोहारका गांव में हुआ था. किसान पिता के घर जन्मे गीतकार का कहानियां लिखने में काफी इंटरेस्ट था. जब निम्मा चौथी क्लास में थे, तभी से वो कहानियां लिखने लगे थे और बड़े होकर उन्होंने मन बना लिया था कि उन्हें राइटर ही बनना है. साल 1994 में निम्मा संगीत सीखने के लिए लुधियाना चले गए थे. यहां उन्होंने संगीत के बारे में भी सीखा और इसके बाद वो गाने लिखने लगे.
यह भी पढ़ें: Varanasi होगा SS Rajamouli की फिल्म SSMB29 का नाम, रिवील हुआ Mahesh Babu का फर्स्ट लुक
इन सिंगर्स के लिए लिखे थे गाने
गीतकार ने अपने करियर में 500 से ज्यादा गाने लिखे थे. वहीं निम्मा लोहारका ने बड़े-बड़े सिंगर्स के लिए भी गाने लिखे थे. इनमें दिलजीत दोसांझ, रविंदर ग्रेवाल, मलकीत सिंह, अमरिंदर सिंह, हरभजन शेरा, इंदरजीत निक्कू, फिरोज खान और नछत्तर गिल जैसे कलाकार शामिल हैं. निम्मा ने दिलजीत के लिए ‘गिद्दा’ और ‘डाका’ जैसे हिट सॉन्ग्स लिखे थे. निम्मा के ये गाने आज भी ऑडियंस में हिट हैं. आज भी इन गानों के बिना कोई शादी या पार्टी अधूरी ही लगती है.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
4 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines