बॉलीवुड का वो हीरो जिसने 'डर' को ठुकराया, मूवी के ब्लॉकबस्टर होते ही पछताया! फिर दी 15 फ्लॉप फिल्में

बॉलीवुड का एक ऐसा एक्टर रहा है जिसने अपने डेब्यू से ही सबका दिल जीत लिया था. लेकिन ‘डर’ मूवी रिजेक्ट करते ही इस एक्टर का करियर नीचे हो गया. चलिए एक्टर के बारे में जानते हैं.

rahul roy career

बॉलीवुड का वो एक्टर जिसने ठुकराई 'डर' मूवी

Shahrukh Khan Darr Movie: बॉलीवुड की कई फिल्में ऐसी हैं जो सिनेमाघरों में एवरग्रीन रही हैं. इन फिल्मों ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. लेकिन इनमें से कुछ ऐसी फिल्में भी रही हैं जो पहले किसी और को ऑफर हुई थी. इन फिल्मों को रिजेक्ट करने के बाद कुछ एक्टर्स को पछताना भी पड़ा था. आज हम एक ऐसे ही एक्टर की बात करने जा रहे हैं जिसने यश चोपड़ा की ‘डर’ फिल्म को ठुकरा दिया था जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. फिल्म ठुकराने के बाद इस एक्टर ने बैक-टू-बैक 15 फ्लॉप फिल्में दी थीं. हम बात कर रहे हैं ‘आशिकी’ एक्टर राहुल रॉय की. चलिए राहुल के इस किस्से के बारे में डिटेल में बताते हैं.

डेब्यू से जीता था दिल

राहुल रॉय उन एक्टर्स में शामिल हैं जिन्होंने अपने डेब्यू से ऑडियंस का दिल जीत लिया था. साल 1990 में आई ‘आशिकी’ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. इस फिल्म के बाद राहुल रॉय 90 के दशक के नेशनल क्रश बन गए थे. लड़कियां राहुल के लुक्स पर फिदा हो गई थीं. ‘आशिकी’ के ब्लॉकबस्टर होते ही राहुल रॉय का नाम हर किसी डायरेक्टर की लिस्ट में सबसे ऊपर रहने लगा था. उन्हें हर डायरेक्टर अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहता था.

60 फिल्में हुई थीं ऑफर

राहुल रॉय की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई थी कि एक समय था जब 11 दिनों में राहुल को 60 फिल्में ऑफर हो गई थीं. वहीं इन फिल्मों में से एक यश चोपड़ा की ‘डर’ मूवी भी थी. जिसकी कहानी सुनते ही राहुल रॉय ने इसे ठुकरा दिया था. लेकिन उनके ना करने की वजह ये थी कि उस समय राहुल दूसरी फिल्म में काम कर रहे थे और उनकी डेट्स क्लैश हो रही थी, जिस वजह से राहुल रॉय को यश चोपड़ा की फिल्म से दूर बनानी पड़ गई थी.

बिग बॉस में भी आए नजर

यश चोपड़ा ने राहुल रॉय के बाद इस फिल्म को शाहरुख खान को ऑफर किया था. वहीं रिलीज होते ही ये फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई थी. इस फिल्म के ब्लॉकबस्टर होते ही राहुल रॉय का करियर भी फ्लॉप होने की कगार पर आ गया था. राहुल ने इस फिल्म के रिजेक्ट करते ही बैक-टू-बैक 15 फ्लॉप फिल्में दीं. ‘जुनून’, ‘सपने साजन के’, और ‘गुमराह’ जैसी फ्लॉप फिल्मों ने राहुल के स्टारडम को छीन लिया. इसके बाद साल 2006 में राहुल ने सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन में भाग लिया और वो विनर बन शो से बाहर आए. बिग बॉस के बाद भी राहुल रॉय का कमबैक नहीं हो सका. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ