‘बिग बॉस’ और ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ फेम एक्ट्रेस निक्की तंबोली को लेकर एक चौंका देने वाली खबर सामने आ रही है। निक्की तंबोली 2 दिन तक ICU में भर्ती रहीं और किसी को इस बात की कानों कान भनक तक नहीं पड़ी। अब खुद निक्की तंबोली ने अपनी हालत को लेकर ये शॉकिंग खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो कुछ दिन पहले काफी ज्यादा सीरियस हो गई थीं। उनकी हालत इतनी खराब कैसे हुई? उसे लेकर भी खुलासा हुआ है।
ICU में क्यों एडमिट थीं निक्की तंबोली?
हाल ही में पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में निक्की तंबोली ने खुलासा करते हुए कहा, ‘ये बात किसी को पता नहीं है और न ही मैंने कभी सोशल मीडिया पर डाला। 4 दिन पहले मैं ICU में एडमिट थी। मैं किसी रेस्टोरेंट में रात को अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गई थी और मुझे पता नहीं था कि मुझे शेलफिश से एलर्जी है- जैसे क्रेब्स, प्रॉन्स, लॉबस्टर्स हो गए, तो मुझे इनसे एलर्जी है। मैंने 4 बड़े-बड़े प्रॉन्स खाए और रिएक्शन हो गया।’
निक्की की हालत हो गई थी खराब
निक्की तंबोली ने आगे रिवील करते हुए कहा, ‘मेरे लंग्स कोलैप्स हो गए। मेरी आंखें सूज गईं और बड़ी हो गईं। मेरे पूरे फेस पर दाने आ गए और पूरी बॉडी पर खुजली होने लगी। चेहरा सूजकर बड़ा हो गया…। इंटरनल ऑर्गन्स सूजने के कारण चिपक गए थे, तो मेरी सांसे रुक गई थीं।’ निक्की ने आगे बताया कि ये एक इमरजेंसी केस था और उन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर लेकर गए थे और डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत कह दिया कि ICU में एडमिट करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: क्या Hania Aamir का इंस्टा बैन होने पर फूट-फूटकर रोए Badshah? पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट
एलर्जी से बिगड़ गई थी हालत
उन्हें कुछ ऐसी दवाइयां दी गईं जो इमरजेंसी केस में दी जाती हैं और 2 दिन के लिए ICU में ही रखा गया। निक्की तंबोली ने बताया कि उन्हें लगा था कि उन्हें नजर लग गई है। उस वक्त उनके साथ न तो बॉयफ्रेंड थे और न ही उनकी फैमिली थी। निक्की तंबोली ने इस बात पर भी दुख जताया है कि वो अब कभी प्रॉन्स नहीं खा पाएंगी, जबकि वो उनके फेवरेट हैं। हालांकि, निक्की ने फैंस को बताया है कि अब वो ठीक हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
18 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
20 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
21 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
22 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines