क्या Hania Aamir का इंस्टा बैन होने पर फूट-फूटकर रोए Badshah? पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

हानिया आमिर का इंस्टाग्राम बैन होने के बाद बादशाह का क्या हाल है? अब ये खुद उनकी रूमर्ड पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड ने रिवील किया है।

Hania Aamir Badshah

Hania Aamir Badshah File Photo

विज्ञापन

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर हर तरफ छाई हुई हैं। भारत में उनका गजब क्रेज है। हानिया आमिर पर सिर्फ भारत की आम जनता नहीं मरती, बल्कि सेलिब्रिटीज भी हानिया पर प्यार लुटाते हैं। दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट में पाकिस्तानी एक्ट्रेस को खूब इज्जत दी थी। वहीं, हानिया आमिर और बादशाह की नजदीकियों के चर्चे तो दोनों मुल्कों में हैं। विदेशों में जिस तरह से दोनों टाइम स्पेंड करते हुए तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, उसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि बादशाह और हानिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

बादशाह को लेकर क्या बोलीं हानिया आमिर?

हालांकि, अब हानिया आमिर का इंस्टाग्राम बैन हो गया है, तो इनके बीच दूरियां तो बढ़ ही गई हैं। ऊपर से उनके बॉलीवुड डेब्यू का चांस भी खत्म हो चुका है। ऐसे में अब कहीं न कहीं बादशाह मायूस तो होंगे ही। आपको बता दें, अभी तक हानिया आमिर और बादशाह ने अपने रिलेशनशिप को लेकर पब्लिक में हरी झंड़ी नहीं दिखाई है। इन दोनों ने फिलहाल ये बात कबूल नहीं की है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं।

विज्ञापन

क्या हानिया आमिर के बैन होने से दुखी हैं बादशाह?

फिर भी फैंस इन दोनों का नाम साथ में जोड़ ही देते हैं। ऐसे में अब हानिया आमिर का इंस्टाग्राम बैन पर लोगों ने बादशाह का नाम लेकर उन्हें चिढ़ाना शुरू कर दिया। एक X यूजर ने कुछ ऐसा ट्वीट किया कि हानिया भी खुद को उस पर रिएक्ट करने से रोक नहीं पाईं। एक शख्स ने बादशाह की रोते हुए तस्वीर पोस्ट की और लिखा, ‘बादशाह के लिए बुरा लग रहा है।’ इसके साथ ही कुछ दिल टूटने वाले इमोजी भी शेयर किए हैं। अब इस ट्वीट के रिप्लाई में हानिया आमिर ने जो लिखा है, उसे पढ़कर आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

विज्ञापन

हानिया आमिर बोलीं जियान 2 बजे तक रोया

हानिया आमिर ने कहा, ‘उस दिन जियान 2 बजे तक रोया।’ दरअसल, जब से हानिया के साथ बादशाह का नाम जुड़ा है, लोग सिंगर को जियान कहकर ट्रोल करते हैं। ऐसे में हानिया ने भी बादशाह को खुलेआम जियान कह दिया है। साथ ही ये भी बताया है कि उनका इंस्टाग्राम बैन होने से बादशाह रात 2 बजे तक रोए हैं। अब हानिया आमिर का ये ह्यूमर काफी पसंद किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ