हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थंगाबली के जिगर के टुकड़े 'डोनट' का हुआ निधन, महज 20 साल थी उम्र

Nikitin Dheer Kratika Sengar Pet Passed Away: निकितिन धीर और कृतिका सेंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को दुखद खबर सुनाई है। कपल के घर अब मातम का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
निकितिन धीर और कृतिका सेंगर के करीबी का निधन

Nikitin Dheer Kratika Sengar Pet Passed Away: बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल निकितिन धीर (Nikitin Dheer) और कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) के घर से एक बुरी खबर सामने आई है। कपल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इनके किसी बेहद करीबी का निधन हो गया है। इस दुनिया से जाने वाला न सिर्फ निकितिन धीर बल्कि उनकी पत्नी कृतिका सेंगर के दिल का भी टुकड़ा था। ऐसे में अब ये कपल मायूस हो गया है। सोशल मीडिया पर खुद निकितिन और कृतिका ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर फैंस को अपने दिल का हाल बताया है।

यह भी पढ़ें: क्या सच में तलाक लेने वाली हैं Hema Malini की बेटी Esha Deol? सोशल मीडिया पर मिले संकेत

पेट डॉग का हुआ निधन

बता दें, जिसका निधन हुआ है उसकी उम्र बस 20 साल थी, ऐसे में अब कृतिका और निकितिन सदमे में हैं। एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने अपने पेट डॉग की एक तस्वीर शेयर की है। उनका लाडला डॉगी डोनट अब इस दुनिया को अलविदा कहकर चला गया है। डोनट को याद करते हुए कृतिका ने अपने जज़्बात अब फैंस के साथ बांटे हैं। उन्होंने इस फोटो के साथ इमोशनल नोट में लिखा, ‘DONUT – मेरे फरएवर बेबी, मेरे प्यारे डॉग, जो 20s से मेरे साथ रहा, हमारा पहला घर हमने साथ में खरीदा, उसने मुझे शादी करते हुए भी देखा, मेरी प्रेग्नेंसी में हमेशा मेरे साथ रहा। मेरे बच्चों के साथ भी खेला और उनको खूब प्यार दिया। उसने रेनबो ब्रिज क्रॉस कर लिया है।’

विज्ञापन

अच्छे-बुरे वक्त में रहा साथ

उन्होंने आखिर में लिखा, ‘11.11.11-15.01.24। हमेशा तुमसे प्यार करती रहूंगी बेबी। तुम मेरा एक हिस्सा अपने साथ लेकर चले गए हो। ओम शांति।’ एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर अब फैंस और सेलेब्स भी रिएक्ट करते हुए नज़र आ रहे हैं। एक्टर शरद मल्होत्रा ने इस पर कमेंट कर लिखा, ‘डोनट के बारे में सुनकर सचमुच दुख हुआ। उसे कुछ मौकों पर देखना याद है और वो बहुत प्यारा और प्यारा था… काश वे हमसे ज़्यादा समय तक जी पाता। अपना ख्याल रखो।’ उनके अलावा उर्वशी धोलकिया और श्रीजिता डे ने भी एक्ट्रेस को अपना प्यार भेजा है और दुख जताया है।

पोस्ट देख फैंस हुए इमोशनल

वहीं, निकितिन धीर भी डोनट के जाने से मायूस हो रहे हैं। एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपने डॉगी डोनट की एक बेहद क्यूट तस्वीर शेयर कर एक खास मैसेज लिखा है। भारी मन से लिखे हुए उनके ये चंद शब्द अब ये बताने के लिए काफी हैं कि एक्टर कितने दुखी हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा – ‘रेस्ट वेल माई फ्रेंड।’ बात दें, अब उनका ये पोस्ट देखने के बाद फैंस भी भावुक हो गए हैं। सभी पेट लवर्स ये समझ सकते हैं कि इन दोनों पर इस वक्त क्या गुजर रही है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola