क्या सच में तलाक लेने वाली हैं Hema Malini की बेटी Esha Deol? सोशल मीडिया पर मिले संकेत

Esha Deol Bharat Takhtani Separation: ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इन रूमर्स ने सनसनी मचा दी है।

Esha Deol Bharat Takhtani Separation

ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी के अलग होने की खबरें आ रही हैं

Esha Deol Bharat Takhtani Separation: देओल खानदान से एक बुरी खबर सामने आ रही है। लगता है बीता साल देओल फैमिली के लिए जितना अच्छा रहा ये साल उनके लिए उतना ही मुश्किल होने वाला है। साल 2023 में सनी देओल (Sunny Deol) की ‘गदर 2’ (Gadar 2), बॉबी देओल (Bobby Deol) की ‘एनिमल’ (Animal) और धर्मेंद्र (Dharmendra) की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani) आई थी। बाप-बेटों की ये तीनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाका करती रहीं। लेकिन अब लगता है कि इनकी पर्सनल लाइफ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति से जुदा हुईं ईशा देओल?

दरअसल, अब ईशा देओल (Esha Deol) की शादी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सुनने में आया है कि ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) के बीच कुछ तनाव चल रहा है। इतना ही नहीं अब इनके रिश्ते में आई दरार की खबरें हर तरफ सुनाई और दिखाई दे रही हैं। क्या हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की बेटी का घर टूटने वाला है? अब कहा तो कुछ ऐसा ही जा रहा है। रूमर्स हैं कि एक्ट्रेस ईशा अब अपने पति भरत से अलग हो गई हैं। 12 साल की शादी अचानक टूटने की खबरें कहां से उड़ रही हैं ये भी जान लेते हैं। 2 बेटियों के माता-पिता अब क्यों अपनी राहें जुदा कर रहे हैं ये जानना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन

कहां से मिला हिंट?

दरअसल, रेडिट यूजर ने अब इस पॉपुलर कपल के सेपरेट होने का हिंट दिया है। एक पोस्ट सामने आया है जिसमें खुलासा किया गया है कि ईशा देओल ने काफी समय से अपने पति के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करना बंद कर दिया है। अब वो काफी समय से पति के साथ कुछ भी पोस्ट नहीं कर रही हैं। इतना ही नहीं हर बार उन्हें उनकी मां के साथ ही स्पॉट किया जा रहा है। इसके अलावा ये भी दावा किया गया है कि  बीते साल उन्होंने अपने घर दिवाली पार्टी भी नहीं रखी थी और न ही ईशा देओल के पति भरत तख्तानी हेमा मालिनी के बर्थडे पर दिखाई दिए थे।

कब होगा ऑफिशियल ऐलान?

खैर अभी तक इस कपल ने इन रूमर्स पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। साथ ही अभी भी ये दोनों एक-दूसरे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉलो कर रहे हैं और इनकी सेपेरशन को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में ये दोनों तलाक ले रहे हैं या नहीं इस बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। हो सकता है कि ये सब खबरें फर्जी हो और कपल अभी भी अपनी शाद्दीशुदा जिंदगी में खुश हों। फिलहाल उनके रिएक्शन का अब फैंस इंतजार कर रहे हैं। देखना होगा कि क्या वो इन खबरों को ख़ारिज करेंगे या अपनी शादी तोड़ने का ऐलान करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ