Nia Sharma Said Sorry to Sudesh Lehri After Injury: कलर्स के रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में हाल ही में कंटेस्टेंट सुदेश लहरी को गंभीर चोट लग गई जिसकी वजह से उन्हें शूट छोड़कर जाना पड़ा था। ये हादसा सेट पर तब हुआ था जब सुदेश अपनी पार्टनर निया शर्मा के साथ एक एक्ट कर रहे थे और गलती से निया शर्मा के पैर के चलते सुदेश नीचे गिर गए थे। सुदेश लहरी के घुटने से खून बहने लगा था। अब भारती सिंह के पॉडकास्ट में इस पूरे हादसे पर सुदेश लहरी ने बात की है।
निया शर्मा पहुंचीं सुदेश लहरी के घर
दरअसल शो में सुदेश लहरी को गंभीर चोट लगने के बाद सेट पर मौजूद सभी क्रू मेंबर्स और कंटेस्टेंट्स काफी इमोशनल नजर आए। निया शर्मा ने इसके बाद सुदेश लहरी को बार-बार सॉरी कहा। हालांकि निया ने ऐसा जानबूझकर नहीं किया था लेकिन उनसे जो हुआ उसके लिए वो बहुत शर्मिंदा थीं। इसी के चलते निया शर्मा शूट खत्म होने के बाद रात को सबसे पहले सुदेश लहरी के घर पहुंची थीं। निया ने सुदेश के घर पहुंचकर उनका हाल-चाल जाना और साथ ही उन्होंने सुदेश से एक बार फिर माफी मांगी थी। इस बात का खुलासा खुद सुदेश ने भारती सिंह के पॉडकास्ट में किया है।
सुदेश ने कहा कि मैं निया को दिखाने की कोशिश कर रहा था कि मुझे चोट नहीं लगी है लेकिन उसे पता चल ही गया और उसके बाद वो बहुत ज्यादा रोई है। निया पूरा दिन रोती रही और खुद को मेरी चोट के लिए ब्लेम करती रही। उसके बाद वो रात को घर पर भी आई थी।
सेट पर सभी की आंखें हो गईं नम
‘लाफ्टर शेफ्स’ के मंच पर जब ये हादसा हुआ तो सभी का दिल बाहर आ गया था, क्योंकि सुदेश लहरी शो की कास्ट में सबसे बड़े सदस्य हैं। उन्हें यूं चोट लगते देख कृष्णा अभिषेक, भारती सिंह, अली गोनी, करण कुंद्रा, विक्की जैन और निया शर्मा सभी रोते हुए नजर आए। निया शर्मा तो फूट-फूट कर रोने लगी थीं जिसके बाद क्रू मेंबर्स की लाख कोशिशों के बाद जाकर उन्हें चुप कराया गया और शो की शूटिंग फिर से शुरू हो पाई।
पॉडकास्ट में निया-सुदेश की शादी पर क्या बोलीं पत्नी?
भारती सिंह ने अपने पॉडकास्ट में सुदेश लहरी की पत्नी से मजाकियावे अंदाज में सवाल किया कि कभी आप अपने घर का दरवाजा खोलो और निया और सुदेश जी शादी करने के बाद आपको खड़े दिखे मिले तो आप क्या करोगे। भारती के इस सवाल पर सुदेश की पत्नी कहती हैं कि नहीं नहीं ऐसा नहीं होगा। इसके बाद सुदेश अपने अंदाज में कहते हैं कि क्यों मुझे झूठी तसल्लियां दे रहे हो। हालांकि इसके बाद सुदेश कहते हैं कि हमारे लिए घर की दाल ही ठीक है, हमें पनीर नहीं चाहिए। जिसपर सभी जोर-जोर से हंसने लगते हैं।
यह भी पढ़ें: Laughter Chefs में एक और हादसे ने कर दी सभी की आंखें नम, फूट-फूट कर रोईं Nia Sharma
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
37 mins agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
2 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
3 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
4 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
5 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
13 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
16 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
17 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
18 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines