Laughter Chefs में एक और हादसे ने कर दी सभी की आंखें नम, फूट-फूट कर रोईं Nia Sharma

Nia Sharma Crying in Laughter Chefs: ‘लाफ्टर शेफ्स’ को लगता है किसी की नजर लग गई है तभी तो देखिए ना आए दिन अब सेट पर हादसे हो रहे हैं। अब शो में एक और हादसे ने हर किसी को रुला दिया है।

Nia Sharma Crying in Laughter Chefs

Nia Sharma Crying in Laughter Chefs

Nia Sharma Crying in Laughter Chefs: टीवी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ इन दिनों दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है, लेकिन शो के सेट पर एक के बाद एक हादसे हो रहे हैं जिसमें कंटेस्टेंट्स को चोटें लग रही हैं।  हाल ही में कई कंटेस्टेंट्स को चोटें आई हैं, जिससे लगता है जैसे इस शो को किसी की बुरी नजर लग गई हो।

विज्ञापन

सुदेश लहरी को पैर में आई चोट

हाल ही में इस शो के एक और प्रतिभागी सुदेश लहरी भी चोटिल हो गए। दरअसल सुदेश लहरी शो में डांस कर रहे थे और अचानक निया शर्मा का पैर बीच में आया और वो बुरी तरह से गिर गए। इसके बाद काफी खून भी बहने लगा। वहीं सुदेश लहरी को इस हालत में देखकर निया शर्मा बहुत घबरा गईं और वो फूट-फूट कर रोने लगीं। इसके बाद सुदेश सेट पर नहीं आए तो सभी कंटेस्टेंट्स उन्हें मिस करते हुए काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। हाल ही में शो के एक प्रोमो ने सभी को रुला दिया है। वी मिस यू सुदेश जी कहते हुए सभी रोते हुए नजर आ रहे हैं। सुदेश लहरी की शो में पार्टनर निया शर्मा भी फूट-फूट कर रोते हुए और सुदेश जी से माफी मांगते हुए नजर आईं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

रीम शेख के चेहरे पर आए थे छींटे

शो में सबसे पहले रीम शेख के चेहरे पर गर्म तेल के छींटे गिर गए, जब वो सेट पर खाना बना रही थीं। उनकी आंखों के सामने अचानक बर्तन से तेल के छींटे उड़े और उन्होंने तुरंत अपने चेहरे पर हाथ रख लिया। इस हादसे के बाद उनके साथी कलाकार और क्रू मेंबर्स तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। रीम ने सोशल मीडिया पर भी अपनी स्थिति को शेयर किया, जहां उन्होंने दिखाया कि उनके चेहरे पर जलने के निशान हैं।

विज्ञापन

राहुल वैद्य के चेहरे पर आई आग की लपटें

वहीं सिंगर राहुल वैद्य भी शो में आग की लपटों से घिरते नजर आए। उनके चेहरे के सामने अचानक खाना बनाते समय भंयकर आग की लपटें आ गईं, लेकिन उनके तेज रिएक्शन ने उन्हें बचा लिया और कोई भी गंभीर हादसा नहीं हुआ। दर्शकों को ये जानकर राहत मिली कि राहुल सुरक्षित हैं, हालांकि जिस स्थिति में वो पड़ गए थे वो वाकई काफी खतरनाक स्थिति थी।

शो को मिला एक्सटेंशन

इस शो में कई और फेमस चेहरे हैं, जैसे कि अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन, कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाहस ‘बिग बॉस’ के कंटेस्टेंट्स राहुल वैद्य और अली गोनी। इन सभी जोड़ियों ने अपने-अपने अंदाज में शो को खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। गुरुवार और शुक्रवार की रात 10 बजे कलर्स चैनल और जियो सिनेमा पर प्रसारित होने वाले इस शो ने अपनी कॉमेडी की वजह से दर्शकों को आकर्षित किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ