हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Nia Sharma का फॉरएवर क्रश कौन? 'सुहागन चुड़ैल' ने खुद कर दिया रिवील

Nia Sharma: टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने फैंस के साथ अपने फॉरएवर क्रश की फोटो शेयर की है। सभी ये जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर कौन हैं निया का क्रश?

विज्ञापन
Nia Sharma

Nia Sharma: टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। निया सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है और फैंस के साथ लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती हैं। हाल ही में निया शर्मा ने फैंस के साथ अपने ‘फॉरएवर क्रश’ की फोटो शेयर की है, जिसके बाद से एक्ट्रेस चर्चा में आ गई हैं। अगर भी निया के फॉरएवर क्रश के बारे में जानने के लिए बेकरार हैं, तो देर किस बात की? आइए बताते हैं…

निया का फॉरएवर क्रश कौन?

दरअसल, निया शर्मा ने अपने हालिया पोस्ट में अपने फॉरएवर क्रश के बारे में खुलासा कर दिया है। निया ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर को शेयर करते हुए निया ने इसके कैप्शन में लिखा कि फॉरएवर क्रश @fardeenfkhan इसके अलावा निया ने अपनी और फरदीन की एक फोटो भी शेयर की है। निया का ये पोस्ट सामने आने के बाद साफ है कि अभिनेता फरदीन खान, एक्ट्रेस के हमेशा से क्रश रहे हैं। यूजर्स भी इसको लेकर चर्चा कर रहे हैं।

Nia Sharma

विज्ञापन

‘सुहागन चुड़ैल’ को लेकर खूब चर्चा में रहीं निया

बता दें कि निया शर्मा इन दिनों अपने शो ‘सुहागन चुड़ैल’ को लेकर भी चर्चा में हैं। कुछ दिनों पहले निया का एक लुक इंटरनेट पर सामने आया था, जो इसी शो का था। निया को अपने उस लुक के लिए यूजर्स की खूब बातें भी सुननी पड़ी थी। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ था कि जब निया अपने किसी लुक को लेकर चर्चा में आई हों? जी हां, निया अक्सर अपने हॉट और अतरंगी अंदाज को लेकर चर्चा में रहती हैं।

शो के लिए निया ने कर दिया था मना

गौरतलब है कि निया शर्मा ने अपने शो ‘सुहागन चुड़ैल’ का नाम सुनकर ही इसे मना कर दिया था, लेकिन बावजूद इसके निया ने इस शो के लिए हां किया। दरअसल, निया को पहले लग रहा था कि जिस शो का नाम ही इतना अजीब है, कौन उसे करना चाहेगा। हालांकि शो के मेकर्स को निया जैसी हसीना की ही तलाश थी और जब मेकर्स नहीं मानें और शो को लेकर लगातार मीटिंग होती रही, तो निया शर्मा ने शो के लिए हां कर दिया।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor की फिल्म Animal का डिलीट सीन वायरल, इंटरनेट पर फिर हुई फ्लाइट सीन की चर्चा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola