News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Laughter Chefs Season 2: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी टीम के साथ अपकमिंग फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। 4 जुलाई को ये फिल्म रिलीज होने वाली है और इससे पहले फिल्म की स्टारकास्ट प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। ऐसे में अब आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, अनुपम खेर, अली फजल, फातिमा सना शेख, नीना गुप्ता और अनुराग बसु कलर्स के पॉपुलर रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ के सेट पर पहुंचे हैं।
इस शो में ये फिल्मी सितारे सिर्फ कंटेस्टेंट्स का हौसला नहीं बढ़ाएंगे, या फिर सिर्फ खाना टेस्ट नहीं करेंगे, बल्कि इनके साथ कंपटीशन में हिस्सा भी लेंगे। ऐसे में एक-एक एक्टर को सभी की टीम में डाला जाएगा। वहीं, इसी बीच शो का एक ऐसा क्लिप सामने आया है, जिसमें निया शर्मा ने सभी के होश उड़ा दिए हैं। निया शर्मा ने आदित्य रॉय कपूर जैसे हैंडसम एक्टर को नेशनल टीवी पर रिजेक्ट कर दिया है। निया शर्मा ने आदित्य रॉय कपूर को कुछ ऐसा कह दिया कि सभी आंखें खुली रह गईं।
दरअसल, अब अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है। इसमें शो की होस्ट भारती सिंह एक्टर आदित्य रॉय कपूर से सवाल करती हैं कि क्या उन्हें खाना बनाना आता है? ये सुनते ही आदित्य रॉय कपूर साफ-साफ कहते हैं कि उन्हें खाना बनाना बिल्कुल भी नहीं आता। इसके बाद भारती अनाउंस कर देती हैं कि आपको हम सुदेश जी और निया देते हैं और ये सुनते ही निया जोर-जोर से नहीं-नहीं चिल्लाने लगती हैं। इसके बाद वो सभी लोगों के सामने ये भी कह देती हैं, ‘मुझे पता है कि वो गुड लुकिंग हैं, लेकिन मैं क्या अचार डालूं? मुझे खाना चाहिए यार।’
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha ने पहली एनिवर्सरी पर फैंस को दिया तोहफा, Mastaani गाने में दिखे शादी के अनसीन वीडियो
ये सुनते ही आदित्य रॉय कपूर अपने आंसू पोंछने लगते हैं और सारा अली खान उनका ये जवाब सुनकर हैरान रह जाती हैं। निया ने जिस तरह से सबके सामने आदित्य रॉय कपूर को अपनी टीम में रखने से रिजेक्ट किया है, वो किसी ने भी सोचा नहीं होगा। आदित्य को भी इस तरह का रिजेक्शन अपनी जिंदगी में शायद पहली बार मिला होगा। अब ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और इसे देखकर लग रहा है कि अपकमिंग एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।