---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha ने पहली एनिवर्सरी पर फैंस को दिया तोहफा, Mastaani गाने में दिखे शादी के अनसीन वीडियो

Sonakshi Sinha Mastaani Song: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की पहली एनिवर्सरी पर इनका एक गाना रिलीज हुआ है। इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और इसमें सोनाक्षी की शादी के वीडियो हैं। शादी में सोनाक्षी कितनी इमोशनल थीं? वो इस वीडियो में देखा जा सकता है।

---विज्ञापन---

Sonakshi Sinha Mastaani Song: आज का दिन सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के लिए बेहद खास है। 8 साल की डेटिंग के बाद पिछले साल आज ही के दिन इन दोनों ने अपने परिवार और करीबी लोगों के बीच इंटिमेट वेडिंग की थी। देखते ही देखते सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को एक साल हो गया है। ऐसे में आज अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर एक्ट्रेस ने फैंस को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से एक म्यूजिक वीडियो शेयर किया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने एनिवर्सरी पर जारी किया गाना

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा को अपनी शादी पर खास दोस्त राशि सूद से एक खूबसूरत तोहफा मिला था। सिंगर राशि सूद ने सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को उनकी शादी पर एक गाना गिफ्ट किया, जिसका नाम ‘मस्तानी’ है। वहीं, अब अपनी पहले वेडिंग एनिवर्सरी के खास मौके पर एक्ट्रेस ने इसे फैंस के साथ भी शेयर कर दिया है। ये एक बेहद सॉफ्ट इमोशनल वेडिंग सॉन्ग है और इसके वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के अनसीन वीडियो दिखाए गए हैं।

---विज्ञापन---

‘मस्तानी’ गाने में दिखे सोनाक्षी की शादी के अनसीन क्लिप्स

‘मस्तानी’ गाने में आपको वो सारे मोमेंट्स देखने को मिलेंगे, जो सोनाक्षी की शादी पर फैंस देखना चाहते थे। उनकी एंट्री कैसे हुई? सोनाक्षी के पेरेंट्स खुश थे या नहीं? एक्ट्रेस कैसा फील कर रही थीं? जहीर के साथ उनका बॉन्ड कैसा लग रहा था? अब ये सब जवाब आपको ‘मस्तानी’ गाने में मिल जाएंगे। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कितनी सादगी से सोनक्षी ने शादी की थी और एंट्री के दौरान वो काफी इमोशनल थीं। शादी वाले दिन जहीर इकबाल के सामने सोनाक्षी के आंसू भी छलक आए थे। उनका सपना पूरा हो रहा था और ये देखकर सोनाक्षी काफी भावुक थीं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Munawar Faruqui की First Copy हुई हिट, Bigg Boss के ये 7 विनर भी वेब सीरीज में आए नजर

शादी में रोते हुए नजर आईं सोनाक्षी सिन्हा

साथ ही शत्रुघन सिन्हा और पूनम भी बेटी की खुशी में बेहद खुश थे। दोनों ने बेटी को प्यार से कसकर गले लगाया था। वहीं, अब इस गाने को सुनकर लग रहा है कि ये गाना सभी ब्राइड्स का फेवरेट बनने वाला है। आने वाले समय में सभी ब्राइड्स अब इसी गाने पर एंट्री करेंगी। फैंस को ये गाना काफी पसंद आ रहा है। साथ ही लोग सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को वेडिंग एनिवर्सरी पर बधाई दे रहे हैं। आज पूरी दुनिया इस कपल पर अपना प्यार लुटा रही है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 23, 2025 02:30 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola