---विज्ञापन---

Bigg Boss 18 में ‘नागिन’ की कन्फर्म हुई एंट्री, कलर्स के हर रियलिटी शो में डालती हैं ग्लैमर का तड़का

Bigg Boss 18: 'बिग बॉस 18' के प्रीमियर से पहले शो की पहली फीमेल कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। अब कहा जा रहा है टीवी की नागिन ने ये शो साइन कर लिया है।

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18:बिग बॉस‘ के फैंस के लिए एक गुड न्यूज आई है। अब इस शो की पहली फीमेल कंटेस्टेंट का नाम सामने आ गया है। अब तक कई सेलेब्स को मेकर्स द्वारा अप्रोच किए जाने की रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं। अब ‘बिग बॉस 18’ की एक कंटेस्टेंट का नाम कन्फर्म बताया जा रहा है। ये कंटेस्टेंट तो ऐसी हैं, जिसका नाम सुनकर आपकी भी एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। ये एक्ट्रेस जिसका नाम अब शो के लिए कन्फर्म बताया जा रहा है वो कलर्स के कई शोज में नजर आ चुकी हैं। उन्हें टीवी की नागिन भी कहा जाता है।

किस नागिन की हुई बिग बॉस में एंट्री?

अब इस सीजन किस नागिन की शो में एंट्री होगी उसका खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) ने सलमान खान (Salman Khan) के शो में शामिल होने के लिए हामी भर दी है। यानी वो बिग बॉस 18 में हिस्सा लेती नजर आएंगी और अपने जहर से सबको मात दे देंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, निया ने इस शो को साइन भी कर लिया है। मेकर्स से बातचीत के बाद कुछ दिन पहले ही एक्ट्रेस ने शो के कॉन्ट्रैक्ट को साइन कर लिया है।

---विज्ञापन---

निया एक के बाद एक शो से लूट रहीं लाइमलाइट

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस शो में आने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं और साथ ही मेकर्स भी इस फैसले से खुश लग रहे हैं। बता दें, निया शर्मा ने इससे पहले ‘खतरों के खिलाड़ी 8’ (Khatron Ke Khiladi 8) में भी हिस्सा लिया था और वो फाइनलिस्ट बनकर सामने आई थीं। हाल ही में एक्ट्रेस ‘लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ (Laughter Chefs Unlimited Entertainment) में नजर आ रही हैं। इस शो में भी उन्हें खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं, अब एक ये शो खत्म होते ही उनकी एंट्री दूसरे शो में हो जाएगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Urvashi Dholakia के दिल के हुए टुकड़े, किसके निधन के बाद नहीं रुक रहे एक्ट्रेस के आंसू?

कपड़ों से बटोरती हैं सुर्खियां

निया शर्मा की बिग बॉस 18 में एंट्री की खबर से फैंस भी खुश हो गए हैं। इस सीजन शो में हॉटनेस का पारा हाई रहेगा और इससे शो को छप्पर फाड़ TRP भी मिलेगी। बता दें, निया को लोग काफी पसंद करते हैं, वो अपने फैशन सेंस के लिए काफी पॉपुलर हैं। निया का ड्रेसिंग सेंस काफी हटके है और ये उनके बाकी एक्ट्रेसेस से अलग बनाता है। अब निया अगर शो में आईं तो ग्लैमर की कमी तो नहीं होगी।

First published on: Sep 16, 2024 02:22 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola