Bigg Boss 17: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ दर्शकों का पसंदीदा रियलिटी शो है। शो की बड़ी फैन फॉलोइंग है और टीआरपी में भी ये ऊपर रहता है। इस बार शो के फाइनल में पांच कंटेस्टेंट्स थे। हालांकि शो के 17वें सीजन के विनर मुनव्वर फारुकी बने हैं। अब लोगों के मन में सवाल है कि ‘बिग बॉस 17’ तो खत्म हो गया है और शो को उसका विनर भी मिल गया है, लेकिन इसके बाद शो के कंटेस्टेंट्स क्या करेंगे? क्या होंगे आपके चहेते स्टार्स के आगामी प्रोजेक्ट्स? आइए जानते हैं…
यह भी पढ़ें- Salman Khan के घर की तस्वीरें हुईं वायरल, सिर्फ 16 करोड़ के वन बेडरुम फ्लैट में रहते हैं ‘टाइगर’
क्या होंगे बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट्स के आगामी प्रोजेक्ट्स?
मुनव्वर फारुकी
बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी को लेकर खबरें आ रही है कि अब मुनव्वर खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगे। कथित तौर पर सामने आया है कि मुनव्वर फारुकी को खतरों के खिलाड़ी के 14वें सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही कोई जानकारी सामने आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि बिग बॉस 17 के विनर खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आ सकते हैं।
अंकिता लोखंडे
बिग बॉस 17 के फिनाले तक सभी को लग रहा था कि अंकिता लोखंडे ही शो के 17वें सीजन की विनर बनेंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अंकिता लोखंडे को टॉप चार से बाहर कर दिया गया। ये ना सिर्फ अंकिता बल्कि फैंस को भी हजम नहीं हुआ। हालांकि अब अंकिता लोखंडे को लेकर खबरें हैं कि वो नागिन 7 में नजर आ सकती है। कथित तौर पर अंकिता के नागिन 7 में लीड रोल निभाने की खबरें हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के मेकर्स ने अंकिता को अप्रोच किया है, लेकिन हाल ही में अंकिता से जब इसके बारे में पूछा गया, तो उन्होंने मना कर दिया।
मन्नारा चोपड़ा और अभिषेक कुमार
बिग बॉस 17 के टॉप 2 और 3 यानी अभिषेक कुमार और मन्नारा चोपड़ा को लेकर खबरें हैं कि दोनों एक साथ म्यूजिक वीडियो करने वाले हैं। कथित तौर पर दोनों सांवरे नामक म्यूजिक वीडियो में साथ नजर आएंगे, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। इतना ही नहीं बल्कि खबरें तो ये भी हैं कि मन्नारा को खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए भी अप्रोच किया गया है।
अभिषेक कुमार
अभिषेक कुमार को लेकर भी खबरें हैं कि उन्हें भी कथित तौर पर खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि इसके बारे में बात करने से उन्होंने साफ मना कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि कथित चौर पर अभिषेक को नागिन 7 के लिए भी संपर्क किया गया है। अब देखने वाली बात होगी कि अभिषेक क्या-क्या प्रोजेक्ट्स करते हैं।
ईशा मालवीय
बिग बॉस 17 स्टार ईशा मालवीय को लेकर खबरें हैं कि वो चंडीगढ़ में एक म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रही हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि कथित तौर पर ईशा को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए भी अप्रोच किया गया है। अब वक्त ही बताएगा कि ईशा क्या प्रोजेक्ट करेंगी।
विक्की जैन
विक्की जैन को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी 3 के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि इसके बारे में उनका कहना है कि अभी इसके लिए बात नहीं की गई है। विक्की का कहना है कि अभी उनका ध्यान अपने बिजनेस पर हैं।
नील भट्ट
कथित तौर पर नील भट्ट को लेकर भी चर्चा हो रही है कि उन्हें खतरों के खिलाड़ी 14 के लिए संपर्क किया गया है । हालांकि अभी इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। देखने वाली बात होगी कि क्या नील खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आएंगे?
अरुण मैशेट्टी, सनी आर्या और समर्थ जुरेल
इन तीनों को लेकर खबरें हैं कि इन दिनों ये हैदराबाद में है और इन्होंने वहीं पर एक फैन मीट भी किया है। हालांकि समर्थ को लेकर कहा जा रहा है कि वो किसी म्यूजिक वीडियो के लिए बात कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
13 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
14 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
15 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines