Salman Khan के घर की तस्वीरें हुईं वायरल, सिर्फ 16 करोड़ के वन बेडरुम फ्लैट में रहते हैं 'टाइगर'

Salman Khan: बी-टाउन के सितारों के घर बेहद आलीशान है, लेकिन सलमान खान सिर्फ 16 करोड़ के फ्लैट में रहना पसंद करते हैं।

Salman Khan

Salman Khan, इमेज क्रेडिट- इंस्टाग्राम

Salman Khan: अपनी एक फिल्म से करोड़ों की कमाई करने वाले सलमान खान कभी-कभार तो फिल्म की आधी हिस्सेदारी ही मांग लेते हैं। सलमान खान के पास करीब 2850 करोड़ की संपत्ति है, लेकिन फिर भी ‘टाइगर’ एक बेडरूम वाले फ्लैट में रहते हैं। जी हां, चौंकिए नहीं आपने बिल्कुल सही पढ़ा ये थोड़ा हैरान करने वाला जरुर है, लेकिन सच यही है कि सलमान खान सिर्फ 16 करोड़ के घर में रहते हैं। इसके पीछे ‘भाईजान’ खास वजह भी बताते हैं। आइए जानते हैं…

विज्ञापन
विज्ञापन

इस घर से जुड़ी हैं अनगिनत यादें 

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के पास 2850 करोड़ की नेटवर्थ है। इसके बावदूज सलमान सिर्फ 16 करोड़ के घर में रहते हैं। इसके पीछे की वजह सलमान बताते हैं कि इस घर से उनकी बहुत सारी यादें जुड़ी हुई है। एक इंटरव्यू में बात करते हुए सलमान ने बताया था कि बचपन से वो इसी घर में रहे हैं और इससे घर से उनकी अनगिनत यादें जुड़ी हुई है। इस घर में उनका बचपन भी बीता है, इसलिए वो इस घर में रहते हैं।

विज्ञापन

सलमान का पसंदीदा घर है ये फ्लैट

बीते 50 साल से सलमान इसी घर में रहते हैं और इससे उन्हें बेहद लगाव है। इसलिए वो इसे खाली ही नहीं करना चाहते। ऐसा नहीं है कि वो अपने लिए दूसरा घर नहीं खरीद सकते बल्कि सलमान जब चाहे अपने लिए एक आलीशान घर ले सकते हैं, लेकिन अपने घर से बेहद लगाव की वजह से वो कभी किसी दूसरे घर के बारे में नहीं सोचते और इसी में रहना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

बेहद सिंपल है सलमान के घर की चीजें

बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान की फोटोज वायरल हुई, जिसमें उनका वजन भी बढ़ा हुआ दिखा रहा है। इन तस्वीरों में सलमान खान के घर के इनसाइड लुक्स भी दिख रहे हैं, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सलमान के घर में सिंपल से सोफा है, सिंपल सा डाइनिंग टेबल है, कोई बेशकीमती झूमर नहीं है। कुल मिलाकर इतना है कि सलमान बेहद सिंपल लाइफस्टाइल जीना पसंद करते हैं।

विज्ञापन

करोड़ों के घर में रहते हैं बी-टाउन सेलेब्स

बता दें कि जब से सोशल मीडिया पर ये फोटोज वायरल हो रही हैं, तो लोग टाइगर के घर के बारे में बाते कर रहे हैं। हालांकि अगर दूसरे सितारों के घर की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख खान 200 करोड़ के मन्नत में रहते हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी 120 करोड़ के जलसा में रहते हैं। शिल्पा शेट्टी भी 100 करोड़ के बंगले में रहती हैं, लेकिन सलमान खान सिर्फ 16 करोड़ के फ्लैट में रहना पसंद करते हैं। अपने जन्मदिन और ईद के खास मौके पर सलमान खान यही से अपने फैंस को अपनी झलक दिखाते हैं। अपने घर में ही सलमान ने जिम भी बना रखा है और घर में ज्यादातर चीजें बहुत सिंपल है। हालांकि सलमान के पास इसके अलावा कई और प्रोपर्टीज भी हैं, लेकिन फिर भी सलमान इसी फ्लैट में रहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ