Teacher's Day के मौके पर नई फिल्म का ऐलान, निम्रत कौर और राधिका मदान की बनेगी जोड़ी

radhika

मुंबई: दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स (Maddock Films new Film) अब एक और दिलचस्प कहानी को पर्दे पर लाने के लिए तैयार है, जिसका नाम है ‘हैप्पी टीचर्स डे’ (Happy Teacher’s Day Movie)।

नाम से जाहिर हो रहा है कि ये फिल्म “शिक्षकों” को समर्पित होगी, जिसकी घोषणा करने के लिए आज से बेहतर दिन कोई और नहीं हो सकता था। शिक्षक दिवस के अवसर पर, मैडॉक फिल्म्स ने निम्रत कौर (Nimrat Kaur) और राधिका मदान (Radhika Madan) के साथ एक सामाजिक-थ्रिलर फिल्म का ऐलान किया है।

अपनी अगली प्रोजेक्ट के बारे में घोषणा करते हुए मैडडॉक फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें खाली क्लासरूम का दृश्य दिखाया गया है। इसके साथ वीडियो पर पढ़ा जा सकता है कि ‘टीचर हमें सिखाते हैं, हमारी जिंदगी बनाते हैं, शक्त करते हैं। लेकिन क्या उनकी अपनी जिंदगी नहीं हो सकती?’ इसी के साथ कुछ कमेंट्स के स्क्रीनशॉट जोड़े गए हैं, जिसमें शिक्षकों को उनके निजी जीवन को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। इनमें पढ़ा जा सकता है कि, ‘ये टीचर है या नचनिया’ दूसरे में लिखा है, ‘ऐसे होते है टीचर।’

https://www.instagram.com/reel/CiHJSBxD5aD/?utm_source=ig_web_copy_link

इस छोटे से क्लिप को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी शिक्षकों के निजी जीवन पर उनके काम के दबाव को दर्शाएगी। ये फिल्म एक गंभीर मुद्दे को उठाती नजर आएगी। हालांकि, फिल्म के अधिकांश विवरण फिल्हाल गुप्त रखे गए हैं।

फिल्म में निम्रत कौर और राधिका मदान मुख्य भूमिकाओं में होंगी। दिनेश विजन द्वारा निर्मित इस फिल्म का निर्देशन मिखिल मुसले करेंगे। सोशल-थ्रिलर को मिखिल मुसाले और परिंदा जोशी द्वारा लिखी गई है। फिल्म की शूटिंग आज से शुरू हो रही है और अगले साल यानी 5 सितंबर, 2023 को शिक्षक दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में हिट होगी।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ