Urvashi Rautela मंदिर होने की बात से पलटीं, क्या टीम अब कर रही कवर-अप?

उर्वशी रौतेला ने अपने मंदिर वाले बयान से यू-टर्न ले लिया है और उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ ये कहा कि वहां पर ‘उर्वशी’ नाम का मंदिर है ना कि उर्वशी रौतेला नाम का मंदिर, लेकिन अगर उस पूरे क्लिप की बात करें तो उसमें तो एक्ट्रेस कुछ और ही कह रही हैं?

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela

पॉपुलर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने मंदिर वाले बयान की वजह से ट्रोल हो रही हैं। हालांकि, उर्वशी की टीम ने इस पर एक बयान जारी कर सफाई पेश की और कहा कि लोग ढंग से बातों को सुनते भी नहीं हैं। वहीं, अगर उस पूरे क्लिप की बात करें तो उर्वशी ने उस वीडियो में ये भी कहा है कि साउथ में उनके मंदिर बने और दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी उनकी पूजा की गई है। साथ ही सवाल अब ये भी उठता है कि क्या उर्वशी की टीम अब एक्ट्रेस के बयान को कवर-अप कर रही है?

एक्ट्रेस के पूरे क्लिप में क्या?

अगर उर्वशी के उस क्लिप की बात करें तो एक्ट्रेस ने यूट्यूबर-ब्रॉडकास्‍टर सिद्दार्थ कन्नन के साथ एक पॉडकास्ट में इस टॉपिक पर बात की है। इस दौरन जब उर्वशी से पूछा गया कि क्या आपको भी ये फीलिंग होती कि एक दिन लोग कहे ‘जय उर्वशी’। इस पर एक्ट्रेस जवाब देते हुए कहती हैं कि जय उर्वशी साउंड करने में भी अच्छा लगना चाहिए ना।

क्या आपके लिए डेडीकेटेड है?

इस बात को आगे बढ़ाते हुए उर्वशी कहती हैं कि उत्तराखंड में पहले से ही मेरे नाम का मंदिर है, उर्वशी मंदिर। बद्रीनाथ के पास एक मंदिर है जो उर्वशी मंदिर के नाम से जाना जाता है। वीडियो में एक्ट्रेस से दोबारा पूछा गया कि आपके नाम का मंदिर, तो उन्होंने जवाब दिया कि हां, उर्वशी मंदिर वहां पर है। वीडियो में एक्ट्रेस से फिर पूछा गया कि आपके लिए डेडीकेटेड है, इस पर भी वो कहती हैं कि हां, उर्वशी मंदिर वहां पर है।

मेरी ये चाहत है- उर्वशी

वीडियो में आगे अगर आप देखेंगे तो आगे उनसे पूछा गया कि सच में क्या आपके लिए डेडीकेटेड है, तो इस पर एक्ट्रेस कहती हैं कि हां, उर्वशी मंदिर वहां पर है, बस मेरी ये चाहत है कि अभी डेढ साल के अंदर मैंने मेगास्टार चिरंजीवी के साथ डेब्यू किया, फिर मैंने पवन कल्याण गारू के संग काम किया और फिर मैंने बलय्या बाबू के संग काम किया।

साउथ में भी मंदिर हो

वीडियो में उर्वशी ने आगे कहा कि मेरी बस ये चाह है कि उनके भी मंदिर हैं साउथ में, तो ऐसा कुछ हो मेरे फैंस के लिए कुछ वहां पर कुछ हो। आगे जब उर्वशी से पूछा गया कि एक मंदिर आपके नाम पर यहां है और आप चाहती हैं कि साउथ में भी आपके मंदिर बने। इस पर एक्ट्रेस जवाब देती है कि हां, क्योंकि काम साउथ में हो रहा है, तो साउथ में होना चाहिए।

चिल्ला-चिल्लाकर कौन बोलता है?

इस वीडियो में आगे उर्वशी कहती हैं कि वहां पर प्रोपर मंदिर है। इसके आगे सिद्दार्थ कन्नन ने उर्वशी से साफ पूछा कि आपने देखा है लोग पैर छूते हैं और उर्वशी रौतेला जी मुझे ब्लेसिंग दो, ऐसे बोलते हुए। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ऐसे चिल्ला-चिल्लाकर कौन बोलता है? वीडियो में आगे पूछा गया कि आप देखते हो कि मंदिर में क्या होता है उनके नाम पर?

दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी ‘दमदमी माई’

इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं कि प्रेयर होती है और ये सब चीजें पहले से ही हो रही हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी ‘दमदमी माई’ है। वहां, पर भी माला चढ़ाई है मेरे फोटो के ऊपर, फूल चढ़ाया है प्रसाद चढ़ाया है। वीडियो में आगे एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या सच में लोग आपसे ब्लेसिंग लेते हैं, प्रार्थना करते हैं कि उर्वशी मुझे हेल्प करो, मेरे करियर में, मुझे स्कूल में पास करवा दो, जैसे मंदिर में होता है, वो आपके नाम से हुआ है। इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि ये हुआ है और इस पर न्यूज आर्टिकल भी है।

Urvashi Rautela

Urvashi Rautela

क्या अब उर्वशी की टीम कर रही कवर-अप?

अब अगर एक्ट्रेस की टीम के कवर-अप वाले सवाल की बात करें तो वीडियो में उन्होंने कई बार हामी भरते हुए ये कहा है कि उनके नाम का मंदिर है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि ‘उर्वशी नाम का मंदिर है’, लेकिन वीडियो में उन्होंने उर्वशी रौतेला के नाम पर ब्लेसिंग देने, साउथ में मंदिर बनने की इच्छा जाहिर करना और दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी उनकी फोटो की पूजा करने की बात स्वीकार की है। एक्ट्रेस के वीडियो वाले बयान को देखने के बात तो ऐसा ही लग रहा है कि अब उनकी टीम इसे कवर करने की कोशिश कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ