Aamir Khan Girlfriend Gauri: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने हाल ही में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से सभी को मिलवाया। आमिर ने खुलासा किया कि गौरी के साथ उनका रिश्ता करीब 18 महीने पुराना है और वो दोनों एक साथ रहते हैं। बेंगलुरु की रहने वाली गौरी पेशे से एक स्टाइलिस्ट हैं। इसके साथ ही उनके परिवार ने भी इस रिश्ते को पूरी तरह से स्वीकार किया है।
इंटरनेट पर मचा तहलका
आमिर और गौरी के रिश्ते का खुलासा होते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया। जहां आमिर ने अपनी निजी जिंदगी को हमेशा से मीडिया से दूर रखा है, वहीं अब उनके साथ गौरी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उनकी खूबसूरती ने फैंस को हैरान कर दिया है।
एक तस्वीर को लेकर फैंस ने गौरी की तुलना हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री केटी होम्स से कर डाली। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘गौरी बिल्कुल केटी होम्स जैसी लग रही हैं,’ जबकि दूसरे ने कहा, ‘उन्हें तो देखकर ऐसा लगता है कि वह 2000 के दशक की कोई हॉलीवुड अभिनेत्री हैं।’
हॉलीवुड एक्ट्रेस से हुई गौरी की तुलना
गौरी की सुंदरता और स्टाइल को लेकर फैंस का उत्साह जाहिर हो रहा है। एक यूजर ने तो गौरी की और भी बड़ी हस्तियों से भी तुलना की। एक ने लिखा, ‘मैंने सोचा ये तो शायद नताशा हैं। दोनों ही खूबसूरत महिलाएं हैं।’
कौन हैं गौरी?
आपको बता दें गौरी ने पहले मुंबई में एक सैलून चलाया था और बाद में लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में शिक्षा ली। इसके बाद उन्होंने आमिर के प्रोडक्शन हाउस में काम करना शुरू किया। उनके बारे में ये भी जानकारी मिली है कि वो एक छह साल के बेटे की मां हैं, जो आमिर के साथ उनके घर में रहता है। आमिर ने ये भी बताया कि वो और गौरी पिछले एक साल से एक साथ रह रहे हैं और उनकी फैमिली इस रिश्ते से पूरी तरह खुश है।
हालांकि, गौरी का बॉलीवुड के माहौल से कुछ खास लगाव नहीं है। आमिर ने बताया कि गौरी ने उनकी कुछ फिल्मों, जैसे ‘लगान’ और ‘दंगल’ को ही देखा है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा कि गौरी को उनके स्टारडम से कोई फर्क नहीं पड़ता और वो इससे पूरी तरह अपरिचित हैं।
यह भी पढ़ें: गौरी से तीसरी शादी पर क्या बोले Aamir Khan? गर्लफ्रेंड से मिलने पर दिया रिएक्शन
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्ट संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
18 mins agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
59 mins agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
2 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
19 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
20 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
21 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
22 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
23 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines