गौरी से तीसरी शादी पर क्या बोले Aamir Khan? गर्लफ्रेंड से मिलने पर दिया रिएक्शन

Aamir Khan Girlfriend Gauri: बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी ने अब पहली बार आमिर खान के परिवार से मिलने पर चुप्पी तोड़ी है।

Aamir Khan Girlfriend Gauri

Aamir Khan Girlfriend Gauri

Aamir Khan Girlfriend Gauri: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन से पहले अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को पब्लिक तौर पर एक्सेप्ट किया। आमिर ने गौरी को एक अनौपचारिक प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन में मीडिया से मिलवाया और बताया कि उनके परिवार ने भी उनकी नई गर्लफ्रेंड को पसंद किया है। इस दौरान उन्होंने ये भी खुलासा किया कि गौरी से उनकी मुलाकात हाल ही में हुई थी और वो पिछले 18 महीनों से एक-दूसरे के साथ हैं।

गौरी स्प्रैट के साथ रिश्ते पर क्या बोले आमिर?

गौरी स्प्रैट के बारे में बात करते हुए आमिर ने बताया कि वो पिछले 25 सालों से एक-दूसरे को जानते थे, लेकिन हाल ही में फिर से उनका संपर्क हुआ और दोनों ने एक-दूसरे को करीब से जानना शुरू किया। इसके अलावा आमिर ने ये भी बताया कि गौरी को बॉलीवुड की चकाचौंध से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि वो आमिर के काम को ज्यादा नहीं जानती हैं, हालांकि उन्होंने ‘लगान’ और ‘दंगल’ जैसी कुछ फिल्में देखी हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

गौरी ने इस मौके पर आमिर के परिवार से मिलकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ‘मैंने आमिर के परिवार को बहुत ही गर्मजोशी से स्वीकार किया। वो सभी मुझे खुले दिल से मिले और मेरा स्वागत किया।’  गौरी का कहना था कि आमिर का परिवार उन्हें पूरी तरह से अपनाया है और ये अनुभव उनके लिए बेहद सुखद रहा।

गौरी को मीडिया से हुई परेशानी

आमिर ने गौरी के बारे में एक और बात शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि गौरी को बॉलीवुड के पैपराजी से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसलिए आमिर ने मीडिया से अनुरोध किया कि वे गौरी की प्राइवेसी का सम्मान करें और उनकी तस्वीरें क्लिक न करें। आमिर ने ये भी बताया कि गौरी अभी बॉलीवुड के माहौल में एडजस्ट हो रही हैं और उन्हें थोड़ा समय चाहिए।

अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए आमिर ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मैं 60 साल का हूं, मुझे नहीं पता कि शादी अब मुझसे शौक देता है या नहीं, लेकिन जीवन में कुछ भी हो सकता है।’ इसके अलावा, उन्होंने अपने बच्चों के बारे में भी बात की और कहा, ‘मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मेरे बच्चे इस रिश्ते के बारे में खुश हैं।’

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

गौरी स्प्रैट बेंगलुरू की रहने वाली हैं और वर्तमान में आमिर खान फिल्म्स में काम कर रही हैं। उनका पेशेवर बैकग्राउंड हेयरड्रेसिंग में है और उन्होंने फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स से FDA की डिग्री प्राप्त की है। गौरी की मां तमिलनाडु से हैं, जबकि उनके पिता आयरिश हैं। उनका एक छह साल का बेटा भी है।

आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिससे उनके दो बच्चे हैं – ईरा खान और जुनैद खान। 2002 में दोनों का तलाक हो गया था। फिर 2005 में आमिर ने फिल्म निर्माता किरण राव से शादी की और 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया। उनका एक बेटा, आजाद, है, जिसे सरोगेसी के जरिए जन्मा था। आमिर अब भी अपनी दोनों पूर्व पत्नियों के साथ अच्छे रिश्ते बनाए रखते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ