Spanish actor José de la Torre Died: नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज ‘टॉय बॉय’ में अभिनय से पहचान बनाने वाले स्पेनिश एक्टर जोस डे ला टोरे अब हमारे बीच नहीं रहे। 37 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है और उनकी मौत की खबर की 5 दिसंबर को पुष्टि की गई। इस दुखद समाचार के सामने आने के बाद से उनके फैंस शोक में डूब गए हैं।
गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर
अक्टूबर में जोस ने अपने फैंस के साथ एक गंभीर बीमारी से जूझने की बात शेयर की थी, हालांकि उन्होंने बीमारी का नाम नहीं बताया था। रहस्यमयी बीमारी से जूझने के बाद अब उनके अचानक निधन ने सभी को हैरान कर दिया है। जोस के निधन की पुष्टि सबसे पहले मोंटिला डिजिटल ने की, जिसने बताया कि उनका अंतिम संस्कार 6 दिसंबर को मोंटिला के सैन फ्रांसिस्को सोलानो चर्च में हुआ।
अभी तक जोस की मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ये साफ है कि वो अपनी बीमारी से संघर्ष कर रहे थे। जून में जोस ने अपने फैंस को बताया था कि वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं और उनका इलाज चल रहा है, लेकिन उन्होंने इस बीमारी के बारे में ज्यादा डीटेल में नहीं बताया।
टॉय बॉय के इवान के तौर पर बनाई पहचान
जोस डे ला टोरे को ‘टॉय बॉय’ सीरीज में इवान के रूप में पहचान मिली। ये स्पेनिश थ्रिलर सीरीज 2019 से 2021 तक दो सीजन में नेटफ्लिक्स पर आई थी और नेटफ्लिक्स पर इसे दुनियाभर में खूब पसंद किया गया। इस शो में जोस ने एक स्ट्रिपर का किरदार निभाया था, जो एक अपराध में फंसकर अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश करता है। उनका ये किरदार दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था।
जोस ने अपने करियर की शुरुआत स्पेनिश पुलिस ड्रामा ‘सर्व एंड प्रोटेक्ट’ से की थी, जहां उन्होंने गोयो का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने ‘विश अ विस: एल ओएस’ जैसे दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। जोस की प्रतिभा और अभिनय ने उन्हें एक स्टार बना दिया, लेकिन उनका निधन उनके परिवार, दोस्तों और फैंस के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
कई हस्तियों ने जोस को श्रद्धांजलि दी
जोस के निधन की खबर के बाद कई फेमस हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। स्पेनिश सिंगर पाब्लो अल्बोरान ने इंस्टाग्राम पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, ‘मैं विश्वास नहीं कर सकता कि तुम इतनी जल्दी चले गए। मैं तुम्हारी जुदाई से पूरी तरह से टूट चुका हूं। तुम्हारे परिवार और दोस्तों को ढेर सारी शुभकामनाएं भेज रहा हूं।’
अभिनेत्री लुइसा मार्टिन ने भी जोस के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त की और कहा, ‘मेरा दिल टूट जाता है यह सोचकर कि मैं तुम्हारी आवाज फिर कभी नहीं सुन पाऊंगी, लेकिन मैं हमेशा तुम्हारे साथ बात करूंगी। हमेशा प्यार करूंगी, जोस।’
यह भी पढ़ें: Imposter Syndrome क्या? जिस मानसिक बीमारी से जूझ रहीं Ananya Pandey, क्या है रामबाण इलाज?
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
9 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines