Imposter Syndrome क्या? जिस मानसिक बीमारी से जूझ रहीं Ananya Pandey, क्या है रामबाण इलाज?

Ananya Pandey Imposter Syndrome: बॉलीवुड में सान्या मल्होत्रा और अनन्या पांडे जैसी एक्ट्रेसेस इम्पोस्टर सिंड्रोम जैसी घातक बीमारियों का सामना कर चुकी हैं। आखिर क्या है ये सिंड्रोम और इसका इलाज क्या है, चलिए आपको बताते हैं।

Ananya Pandey

Ananya Pandey Imposter Syndrome

Ananya Pandey Imposter Syndrome: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कुछ वक्त पहले एक बीमारी का जिक्र किया था, जिससे वो जूझ रही हैं। इसी सिंड्रोम के बारे में एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ने भी बताया था जिसका वो फिल्म ‘दंगल’ के बाद सामना कर रही थीं। अनन्या ने अपने सोशल मीडिया पर बताया था कि वो इंपोस्टर सिंड्रोम नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। इस बीमारी के बारे में अभिनेत्री ने खुलासा किया कि जब वो खुद को किसी पोस्टर में देखती हैं या अपनी तस्वीरों के बीच होती हैं, तो उन्हें ये यकीन नहीं हो पाता कि वो वही इंसान हैं, जो तस्वीरों में दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही अनन्या ने कहा कि कभी-कभी उन्हें ऐसा महसूस होता है कि उनका नाम भी उनका नहीं है और जब कोई उनका नाम लेता है तो वो तीसरे इंसान की तरफ देखने लगती हैं। चलिए आपको बताते हैं आखिर क्या है ये सिंड्रोम और इसका क्या असर पड़ता है।

विज्ञापन

इंपोस्टर सिंड्रोम क्या है?

इंपोस्टर सिंड्रोम एक मानसिक स्थिति है, जिसमें व्यक्ति खुद को अपनी सफलता या क्षमताओं को लेकर शक करने लगता है। इस स्थिति में इंसान अपने ही प्रयासों को असली नहीं मानता और ये मानता है कि उसकी सफलता किसी दूसरे कारण से हुई है, न कि उसकी मेहनत के कारण। इसे ‘सफलता का धोखा’ भी कहा जाता है। ऐसे लोग हमेशा अपने आप को दूसरों से कम और असफल समझते हैं और कभी भी अपनी सफलता का पूरा श्रेय नहीं ले पाते।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ananya 🌙 (@ananyapanday)

ये मानसिक स्थिति न सिर्फ व्यक्ति की मानसिक स्थिति को प्रभावित करती है, बल्कि उनके रिश्तों पर भी असर डाल सकती है। वो हमेशा अपने आपको दूसरों से कमतर मानते हैं और खुद पर शक करते हैं।

विज्ञापन

इंपोस्टर सिंड्रोम के लक्षण

इंपोस्टर सिंड्रोम के कुछ सामान्य लक्षणों में शामिल हैं: अपनी क्षमताओं पर भरोसा न करना,  तारीफ करने पर असहज महसूस करना, ये सोचना कि दूसरों को मुझसे ज्यादा जानकारी है, अपनी परफॉर्मेंस की तुलना दूसरों से करना और असफलता का डर और खुद से बात करना।

इंपोस्टर सिंड्रोम से बचने के उपाय

अगर आप इंपोस्टर सिंड्रोम से जूझ रहे हैं, तो कुछ उपाय हैं, जिनकी मदद से आप इससे बच सकते हैं और मानसिक रूप से बेहतर महसूस कर सकते हैं। सबसे पहले अगर आप इस स्थिति से जूझ रहे हैं, तो दोस्तों या परिवार से मदद लें। उनके साथ अपने मन की बातें शेयर करें।

विज्ञापन

इसके अलावा खुद को सकारात्मक रूप से देखें और अपनी सफलताओं को स्वीकार करें। हर किसी का सफर अलग होता है। इसलिए किसी से तुलना करने के बजाय, अपनी ही कामयाबी और सफलता पर फोकस करें। ऐसे लोगों के साथ समय बिताएं, जो आपकी सफलता को सराहते हों और आपकी मदद करने के लिए तैयार हों।

इस बीमारी से निपटने के लिए सबसे जरूरी है खुद को समझना और खुद पर विश्वास रखना। अनन्या पांडे ने भी इस बीमारी का सामना करते हुए इसे स्वीकार किया और फैंस को मैसेज दिया कि मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ