News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Netflix Trending Movies in India: अगर आप भी घर पर रहकर फिल्में देखने के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रहीं फिल्मों को जरूर अपनी वॉच लिस्ट में ऐड करें। इन मूवीज में आपको थ्रिल, सस्पेंस, रोमांस और एक्शन भरपूर देखने को मिलेगा। वहीं ये बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की फिल्में हाल ही में रिलीज हुई हैं। वहीं इस लिस्ट में शामिल एक हॉरर मूवी ने आर माधवन की ‘आप जैसा कोई’ को पछाड़ पहले नंबर पर अपनी जगह बना ली है। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में और कौन-कौन सी फिल्में शामिल हैं?
यह भी पढ़ें: Mandala Murders नेटफ्लिक्स पर आते ही बनी नंबर वन, 3 कारणों से सीरीज को न करें अनदेखा
ये अमेरिकन एक्शन थ्रिलर मूवी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है। रॉबर्ट एगर्स के डायरेक्शन में बनी ये मूवी वीकेंड पर देखने के लिए बेस्ट चॉइस है। मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें एलेक्जेंडर स्कार्सगार्ड, निकोल किडमैन, क्लेस बैंग और गुस्ताव लिंड लीड रोल में नजर आए हैं।
एडम सैंडलर की ये अमेरिकन स्पोर्ट्स कॉमेडी मूवी चौथे नंबर पर भारत में छाई हुई है। इस मूवी को आप अपने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ भी बैठकर देख सकते हैं। वहीं इस अमेरिकन मूवी को काइल न्यूचेक ने डायरेक्ट किया है। एडम सैंडलर के साथ-साथ इसमें जूली बोवेन, सनी सैंडलर और मार्गरेट क्वाली लीड रोल प्ले कर रहे हैं।
अजय देवगन और रितेश देशमुख की ये ड्रामा थ्रिलर मूवी तीसरे नंबर पर ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल है। राज कुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बनी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर भी छाई हुई है। इसमें अजय देवगन और रितेश देशमुख के साथ-साथ वाणी कपूर, अमित सियाल और सौरभ शुक्ला मुख्य भूमिका में हैं।
आर माधवन और फातिमा सना शेख की इस रोमांटिक मूवी ने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी है। विवेक सोनी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी में आपको बराबरी के प्यार की कहानी देखने को मिलेगी। वहीं ये मूवी दूसरे नंबर पर भारत में छाई हुई है।
एला रुबिन की ये हॉरर मूवी नेटफ्लिक्स पर भारत में पहले नंबर पर छाई हुई है। इस मूवी ने आर माधवन की मूवी को पहले नंबर से दूसरे नंबर पर खिसका दिया है। इस मूवी को डेविड एफ. सैंडबर्ग डायरेक्ट किया है। मूवी में एला रुबिन के साथ-साथ पीटर स्टॉर्मरे और बेलमोंट कैमेली भी लीड रोल में हैं।
यह भी पढ़ें: घरों में बढ़ रहा है बिग साइज TV का क्रेज, जानिए एसर के नए Google TV के टॉप 5 फीचर्स
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।