---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

घरों में बढ़ रहा है बिग साइज TV का क्रेज, जानिए एसर के नए Google TV के टॉप 5 फीचर्स  

एक जमाना था जब 21 इंच से लेकर 32 इंच तक के टीवी घरों में होना बड़ी बात हुआ करती थी। लेकिन समय बदला और टीवी भी बदलने लगे। घरों में अब बिग साइज़ टीवी ने जगह बनाना शुरू कर दिया, क्योंकि कम कीमत में ये उपलब्ध होने लगे हैं। इस समय देश में 55 इंच […]

---विज्ञापन---

एक जमाना था जब 21 इंच से लेकर 32 इंच तक के टीवी घरों में होना बड़ी बात हुआ करती थी। लेकिन समय बदला और टीवी भी बदलने लगे। घरों में अब बिग साइज़ टीवी ने जगह बनाना शुरू कर दिया, क्योंकि कम कीमत में ये उपलब्ध होने लगे हैं। इस समय देश में 55 इंच साइज़ वाले स्मार्ट टीवी स्टैण्डर्ड मानें जाते हैं, लेकिन अब ज़माना 65 इंच और 75 इंच के टीवी का है। जब से OTT पर मूवी और वेब सीरीज का दौर शुरू हुआ है, तब से बड़े साइज़ वाले टीवी ने घरों में एंट्री लेना शुरू कर दिया है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अब एसर ने अपने एडवांस्ड G Series QLED TV को बाजार में उतारा है। इस सीरीज में 65 इंच और 75 इंच वाले मॉडल शामिल हैं। आइये जानते हैं इनके टॉप 5 फीचर्स…

1. सिल्वर स्क्रीन का मजा घर पर

---विज्ञापन---

      Acerpure के 65 इंच और 75 इंच साइज़ में उपलब्ध हैं। ये दोनों साइज़ काफी बड़े हैं जो आपके घर को ही सिनेमा हॉल बना सकते हैं। OTT पर फिल्म और वेब सीरीज या क्रिकेट का पूरा आनंद आ उठा सकते हैं।

      2. क्या है कीमत

      ---विज्ञापन---

      Acerpure के 65 इंच के लिए आपको 54,999 रुपये खर्च करने होंगे जबकि 75 इंच साइज़ के लिए आपको 79,999 रुपये खर्च करने होंगे। ये दोनों मॉडल ऑफ लाइन और ऑन लाइन स्टोरेज से खरीदने जा सकते हैं। कीमत के हिसाब से तो ये दोनों ही मॉडल वैल्यू फॉर मनी हैं। क्योंकि इसी साइज़ के TV अगर आप LG या samsung जैसे ब्रांड में लेने जाते हैं तो कीमत एक लाख के पार जाती है।

      3. 120Hz रिफ्रेश रेट

      ---विज्ञापन---

      टीवी जितना बड़ा होगा उतना ही उसमें रिफ्रेश रेट होना चाहिए वरना वीडियो ब्लर दिखने लगते हैं। रिफ्रेश रेट को मोशन भी कहा जाता है। ये दोनों ही टीवी 120Hz रिफ्रेश रेट और MEMC टेक्नोलॉजी के लैस हैं जिसकी वजह से एक्शन सीन, क्रिकेट मैच या कोई फ़ास्ट मूविंग सीन काफी स्मूथ नजर आता है और टीवी देखने में मजा आता है। इनमें 178° तक व्यू एंगल मिल जाता है। 4K QLED स्क्रीन की मदद से कलर्स काफी रिच मिलते हैं।

      4. डॉल्बी विज़न

      ---विज्ञापन---

      बेहतर साउंड के लिए ये टीवी 50W सबवूफ़र के साथ Dolby Atmos साउंड से लैस है। ऐसे में आपको साउंडबार लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। म्यूजिक सुनने से लेकर गेमिंग के दौरान भी आपको अच्छा साउंड मिलेगा।

      5. TV में OTT

      ---विज्ञापन---

      Acerpure के ये दोनों टीवी Google TV प्लेटफॉर्म पर चलते हैं। इसमें आपको Prime Video, YouTube, Netflix जैसे ऐप्स डायरेक्ट Play Store मिल जाएंगे। कनेक्टिविटी के HDMI, USB, RJ45 LAN पोर्ट, Wi‑Fi और ब्लूटूथ का सपोर्ट मिलता है।Acerpure के इन टीवी का सीधा मुकाबला Thomson, TCL, VU, Haier और Kodak जैसे ब्रांड्स से होगा।

      यह भी पढ़ें: OnePlus 13s vs Vivo X200 FE: कौन सा स्मार्टफ़ोन है दमदार, खरीदने पहले यहां करें चेक

      ---विज्ञापन---

      First published on: Jul 29, 2025 03:28 PM

      End of Article
      ---विज्ञापन---
      संबंधित खबरें
      Sponsored Links by Taboola