Netflix Release 2025: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अच्छे कंटेंट की तलाश आजकल हर किसी को होती है। साल 2024 में कई फिल्में और वेब सीरीज स्ट्रीम हुईं। कुछ फिल्में डायरेक्ट स्ट्रीम की गई जबकि कुछ को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद स्ट्रीम किया गया। खैर दिसंबर चल रहा है और ये साल कुछ दिनों में अलविदा कहने वाला है। ऐसे में फैंस बेताब हैं ये जानने के लिए कि अगले साल 2025 उनके लिए क्या कुछ नया आने वाला है। इसलिए आज हम आपको बताएंगे अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली 7 वेब सीरीज के बारे में जिनका लोगों को बेसब्री से इंतजार है।
द रॉयल्स
अगले साल एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर भी वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस वेब सीरीज में भूमि के अलावा ईशान खट्टर, नोरा फतेही, साक्षी तंवर, जीनत अमान, डिनो मोरिया, मिलिंद सोमन,चंकी पांडे समेत कई स्टार्स नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Netflix पर टॉप 5 में ट्रेंड हुई ये फिल्में, अब तक नहीं देखी तो जरूर देखें
दिल्ली क्राइम सीजन 3
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर वेब सीरीज ‘दिल्ली क्राइम’ के अब तक दो सीजन आ चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल 2025 में इस वेब सीरीज का तीसरा पार्ट स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
ब्लैक वारंट
अगले साल 2025 में विक्रमादित्य मोटवानी की वेब सीरीज ‘ब्लैक वारंट’ भी रिलीज हो सकती है। यह सीरीज सच्ची घटनाओं पर बेस्ड होगी जिसकी कहानी सुनील गुप्ता और सुनेत्रा चौधरी की किताब ‘ब्लैक वारंट: कन्फेशंस ऑफ ए तिहाड़ जेल’ से ली गई है। हालांकि रिलीज डेट का खुलासा होना बाकी है।
द रोशन्स
मशहूर फिल्ममेकर राकेश रोशन ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स ने राकेश रोशन, ऋतिक रोशन और राजेश रोशन पर बेस्ड एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज अनाउंस की थी। इसकी रिलीज डेट तो अनाउंस नहीं हुई है लेकिन 2025 में आने की उम्मीद है।
राणा नायडू 2
साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती और वेंकटेश दग्गुबाती की वेब सीरीज ‘राणा नायडू’ अपने दूसरे सीजन के साथ अगले साल 2025 में लौटेगी। इसका पहला सीजन पिछले साल रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने बेशुमार प्यार दिया था।
हीरामंडी सीजन 2
फेमस डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने इसी साल मई, 2024 में ‘हीरामंडी’ बनाकर ओटीटी पर डेब्यू किया था। इसकी सफलता के बाद ही मेकर्स ने दूसरे सीजन की अनाउंसमेंट की थी। अगले साल 2025 में ‘हीरामंडी सीजन 2’ वापसी कर सकती है।
आर्यन खान की वेब सीरीज
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान अपने पिता की तरह एक्टिंग में हाथ नहीं आजमाएंगे। वह डायरेक्शन की दुनिया में एंट्री कर चुके हैं और अगले साल अपनी वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं। काफी वक्त से उनकी ये वेब सीरीज चर्चा में है, जिसे अगले साल 2025 में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
संबंधित खबरें
35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 mins agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 hr agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
3 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
5 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
5 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
6 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
6 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines