Netflix पर टॉप 5 में ट्रेंड हुई ये फिल्में, अब तक नहीं देखी तो जरूर देखें

Netflix Top 5 Trending Movies: नेटफ्लिक्स पर इन दिनों कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें से आज हम आपको टॉप 5 में ट्रेंड हो रही फिल्मों के बारे में बताएंगे।

Netflix Top 5 Trending Movies In India.

Netflix Top 5 Trending Movies In India.

Netflix Top 5 Trending Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते ही नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती हैं। पिछले हफ्ते भी कई फिल्मों को रिलीज किया गया। इनमें से कुछ फिल्में डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज हुई हैं, जबकि कुछ फिल्मों को सिनेमाघरों में रिलीज के बाद यहां स्ट्रीम किया गया है। नेटफ्लिक्स पर इन दिनों टॉप 5 में बॉलीवुड और साउथ की कुछ फिल्में ट्रेंड कर रही हैं। अगर आपने अभी तक इन फिल्मों को देखने का लुत्फ नहीं उठाया है तो मौका देखकर जरूर देख डालें। आइए जानते हैं कि लिस्ट में कौन कौन सी फिल्में शामिल हैं।

Amaran

साउथ एक्टर शिवकार्तिकेयन और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘अमरन’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे हाल ही में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। शहीद मेजर मुकुंद वरदराजन जो कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे उनकी बायोपिक है।

Lucky Bhaskar

साउथ एक्टर दुलकर सलमान की फिल्म ‘लकी भास्कर’ भी 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है। इस फिल्म पर भी लोग अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं और यह फिल्म टॉप 5 लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

Vicky Vidya Ka Woh Wala Video

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की कॉमेडी फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ भी इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म 6 दिसंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई है और तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है। फिल्म की कहानी सुहागरात की सीडी पर बेस्ड है, जो गलती से खो जाती है।

Jigra

एक्ट्रेस आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म ‘जिगरा’ को सिनेमाघरों में कुछ खास प्यार नहीं मिला लेकिन यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी पसंद की जा रही है। फिल्म की कहानी भाई और बहन पर बेस्ड है, जिसमें दिखाया जाता है कि ड्रग केस में फंसकर मौत की सजा पाने वाले अंकुर को कैसे उसकी बहन सत्या जेल से बचाकर लाती है। कहानी कई जगह आपको इमोशनल कर सकती है।

Sikandar Ka Muqaddar

एक्टर जिमी शेरगिल, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी की फिल्म ‘सिकंदर का मुकद्दर’ को सीधे नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया है। फिल्म की कहानी एक मॉल से चोरी हुए कुछ हीरों से शुरू होती है, जिसे ढूंढने में काफी कुछ ड्रामा देखने को मिलता है। यह फिल्म पांचवें नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ