हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

6 एपिसोड, ढेर सारा सस्पेंस और 7.1 IMDb रेटिंग, Netflix पर मौजूद है ये क्राइम थ्रिलर सीरीज

आज हम आपको एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर जमकर देखी जा रही है. इस सीरीज के हर एपिसोड में सस्पेंस देखने को मिलने वाला है. चलिए जानते हैं इस क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज के बारे में.

विज्ञापन
Netflix पर मौजूद है ये क्राइम थ्रिलर सीरीज (PIC- IMDb)

आज के दौर में हर महीने कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती है, जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर होती हैं. अगर आपको क्राइम-थ्रिलर सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम एक ऐसी सीरीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप वीकेंड पर देखने का प्लान बना सकते हैं. इस सीरीज में आपको काफी जबरदस्त कहानी देखने को मिलने वाली है. इस सीरीज की कहानी एक छोटे शहर पर बनाई गई है, जहां मर्डर्स हो रहे है.

अगर आपको क्राइम थ्रिलर सीरीज देखना पसंद है, तो यह सीरीज आपको काफी ज्यादा पसंद आने वाली है. यह सीरीज  6 एपिसोड्स के साथ तैयार की गई है, जिसे आप एक ही दिन में बड़ी आसानी से पूरा कर सकते हैं. हम बात कर रहे हैं, ‘हिज एंड हर्स’ वेब सीरीज के बारे में.

यह भी पढ़ें: सच्ची घटना पर आधारित है JioHotstar की ये सीरीज, IMDb पर 9.3 रेटिंग; क्लाइमैक्स है बेहद शानदार

विज्ञापन

ओटीटी पर कहां देखें ‘हिज एंड हर्स’

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इन दिनों कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की गई है, जो इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. इस सीरीज की कहानी आपको शुरुआत से लेकर अंत तक पसंद आने वाली है. इस सीरीज के हर एक एपिसोड में आपको तगड़ा सस्पेंस और ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है, जिसे देख कर आप भी हैरान होने वाले हैं.

‘हिज एंड हर्स’ वेब सीरीज को 6 एपिसोड के साथ पेश किया है, जो जॉर्जिया के डाहलोनेगा नाम के शहर पर बनाई गई है. इस सीरीज में उस वक्त भूचाल आ जाता है, जब जंगल के बीचों-बीच एक लड़की की खून से लथपथ लाश मिलती है, जिसके बाद पूरे शहर में सनसनी फैल जाती है. वहीं इस केस की जांच शुरू होती है, जिसके बाद एक के एक ऐसे परत खुलते हैं, जिसे देखकर आपको काफी मजा आने वाला है. 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: हत्या, रहस्य और जबरदस्त ट्विस्ट से भरपूर हैं Netflix की ये 4 फिल्में, IMDb पर मिली 7+ रेटिंग

‘हिज एंड हर्स’ सीरीज स्टार कास्ट

‘हिज एंड हर्स’ में टेसा थॉम्पसन (एना), जॉन बर्नथल (जैक हार्पर), पाब्लो श्रेबर (रिचर्ड जोन्स) और मारिन आयरलैंड जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया था. इस सीरीज को आईएमडीबी पर 7.1 की अच्छी रेटिंग मिली है. यह क्राइम-थ्रिलर सीरीज 8 जनवरी 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की गई थी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola