Netflix Best Horror Movies: अगर आप रोमांटिक और एक्शन मूवीज देख-देखकर बोर हो गए हैं तो क्यों न कुछ अलग ट्राय किया जाए। इस बार पता करते हैं हॉरर मूवीज की जिन्हें देखने के बाद न हो आपको नींद आएगी और न ही आप अकेले उठकर पॉपकॉर्न लेने किचन तक जा पाएंगे। नेटफ्लिक्स पर कई ऐसी फिल्में पड़ी हुई हैं जिन्हें देखने के बाद आप अपना रूम लॉक करने तक के लिए नहीं उठ पाएंगे। तो चलिए जानते हैं उन हॉरर मूवीज के बारे में जिनका खौफ तो बहुत लेकिन इनके बारे में कम ही लोग जानते हैं।
Smile
‘स्माइल’ एक ऐसी फिल्म है जिसे देखने के बाद अगर आप किसी को मुस्कुराता हुए देख लें तो आपको भी डर लग जाएगा। ये कहानी शुरू होती है सायकाइट्रिस्ट से जिसके सामने स्माइल करते हुए एक शख्स अपनी जान दे देता है। इसके बाद उसे कुछ अजीब सी चीजें दिखने लगती हैं और खौफ महसूस होता है। वो खुद के साथ क्या हुआ है ये पता लगाते-लगाते उन सभी लोगों तक पहुंचती है जिनकी मौत ऐसे स्माइल करते हुए हुई है। इसके बाद उसे पता चलता है कि जो भी शख्स ऐसे किसी के सामने मुस्कुराते हुए मरा है, शैतान उसके शरीर से सामने वाले के शरीर में घुस गया और अगला मरने का नंबर उसका होता है। शैतान इस फिल्म में न सिर्फ उस लड़की बल्कि देखने वालों की भी चीख निकाल देता है।
Ouija: Origin of Evil
‘औइजा: ओरिजिन ऑफ ईविल’ एक सुपरनैचरल हॉरर फिल्म है। नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस फिल्म पर कई सीक्वल भी हैं। एक औरत और उसके परिवार को Ouija बोर्ड मिलता है और फिर शुरू होती है असली कहानी। ये गेम खेलते हुए एक बच्ची आत्मा के वश में हो जाती है। बच्ची की हैंडराइटिंग भी बदल जाती है और उसका बर्ताव भी। सिर्फ अपनी आंखों से ये बच्ची किसी का भी मुंह सिल देती है तो कभी किसी का कत्ल कर देती है। दीवार पर चढ़ते हुए इस बच्ची का सीन आपकी रात की नींद उड़ा देगा।
The Silence
‘द साइलेंस’ एक ऐसी फिल्म है जिसमें आवाज सुनते ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। फिल्म में कुछ जीव हैं जो लोगों पर न सिर्फ हमला करते हैं बल्कि उन्हें बेरहमी से मार देते हैं। इन जीवों से एक परिवार खुद को बचाता है और पता लगता है कि ये आपको देख नहीं सकते। ये तो बस आवाज सुनकर हमला करते हैं। इस फिल्म में ऐसे-ऐसे सीन हैं जिन्हें देखकर आप अपने बेड से नीचे कदम भी नहीं रख पाएंगे।
यह भी पढ़ें: Salman Khan की जान के दुश्मन बिश्नोई गैंग को फिर लगा झटका, एक आरोपी गिरफ्तार
Ghost Stories
इस बॉलीवुड हॉरर मूवी में एक नहीं बल्कि 4 डायरेक्टर हैं। करण जौहर, दिबाकर बैनर्जी, जोया अख्तर, अनुराग कश्यप ने मिलकर एक फिल्म तैयार की है तो सोच ही लीजिए इसकी कहानियां कितनी डरावनी होंगी। फिल्म में जान्हवी कपूर नर्स बनकर एक ऐसी औरत का ख्याल रखती हैं जो 3 दिन पहले ही मर चुकी होती है। ऐसे में वो मरने के बाद भी कैसे नर्स से बात कर रही है ये देखना वाकई होश उड़ा देगा। ऐसे ही फिल्म में और भी कई डरावनी अलग-अलग कहानियां मौजूद हैं।
संबंधित खबरें
बम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
28 mins agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
1 hr ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
2 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
3 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
19 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
23 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines