नेटफ्लिक्स की जिस सीरीज के अनुराग कश्यप ने बांधे तारीफों के पुल, कैसी है Adolescence की कहानी?

Netflix

Netflix

नेटफ्लिक्स पर एक और दिलचस्प सीरीज स्ट्रीम हो रही है, जिसका नाम है एडोलसेंस। ये एक क्राइम-ड्रामा है, जिसमें एक 13 साल के बच्चे पर हत्या का आरोप लगाया जाता है। लेकिन ये महज एक मर्डर मिस्ट्री नहीं, बल्कि उससे कहीं ज्यादा है। ये सीरीज उन सवालों को उठाती है, जिन पर आमतौर पर चर्चा नहीं होती।

विज्ञापन

कहानी जो सोचने पर मजबूर कर दे

सीरीज की शुरुआत एक नाटकीय सीन से होती है, जब पुलिस एक 13 साल के लड़के को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर का दरवाजा तोड़ देती है। ये सीन किसी आतंकवादी की गिरफ्तारी से कम नहीं लगता। लेकिन असली सवाल ये नहीं कि उसने किसका मर्डर किया, बल्कि ये है कि उसने ऐसा किया क्यों?

विज्ञापन

आज के दौर में बच्चे किन मानसिक तनावों से गुजर रहे हैं? स्कूल में बुलिंग और सोशल मीडिया का उनके दिमाग पर क्या असर पड़ता है? ये सीरीज इन सभी मुद्दों को बड़े ही संवेदनशील तरीके से पर्दे पर दिखाती है। बच्चों की मानसिक स्थिति, सोशल मीडिया का प्रभाव, स्कूल में होने वाले उत्पीड़न और माता-पिता की अनदेखी – ये सब इस कहानी के केंद्र में हैं।

विज्ञापन

सीरीज का ट्रीटमेंट और निर्देशन

एडोलसेंस एक फ्रेश और अलग तरह की सीरीज है, जो महज मनोरंजन नहीं, बल्कि एक मैसेज भी देती है। हर एक फ्रेम, हर एक डायलॉग इतना सटीक लिखा और फिल्माया गया है कि दर्शक स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पाएंगे। इसका इन्वेस्टिगेशन प्रोसेस बेहद दिलचस्प है और जिस तरह से ये कहानी आगे बढ़ती है, वो दर्शकों को आखिर तक बांधकर रखता है।

सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी का बच्चों की मानसिकता पर क्या असर पड़ सकता है, ये सीरीज बेहद प्रभावी ढंग से दिखाती है। एक साधारण इमोजी भी बच्चों के दिमाग को किस हद तक प्रभावित कर सकता है, ये देखकर किसी भी माता-पिता को झटका लग सकता है।

विज्ञापन

एक्टिंग ने जीता दिल

इस सीरीज के सभी कलाकारों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। ओवेन कूपर, जो असल जिंदगी में 15 साल के हैं, उन्होंने 13 साल के बच्चे की भूमिका निभाई है और अपने डेब्यू में ही शानदार अभिनय से दर्शकों को हैरान कर दिया है। उनके पिता की भूमिका में स्टीफन ग्राहम और पुलिस अफसर की भूमिका में एश्लि वॉल्टर्स ने भी कमाल का अभिनय किया है।

मजबूत राइटिंग और दमदार निर्देशन

इस सीरीज को जैक थ्रोन और स्टीफन ग्राहम ने लिखा है, जबकि निर्देशन फिलिप ने किया है। ये जोड़ी इस कहानी को जिस स्तर पर लेकर जाती है, वो काबिले-तारीफ है। इसकी स्क्रिप्ट, डायरेक्शन और परफॉर्मेंस तीनों ही इसे एक शानदार सीरीज बनाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ