एक्टिंग ही नहीं, इस क्षेत्र में भी 'गोल्ड मेडेलिस्ट' हैं नील नितिन मुकेश, सुरों की मलिका से जुड़ा है गहरा नाता

Neil Nitin Mukesh Birthday: नील नितिन मुकेश को सिर्फ एक्टिंग के क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि गायकी के क्षेत्र में भी महारथ हासिल है. एक्टर अपने स्कूल के दिनों में गोल्ड मेडेलिस्ट हुआ करते थे. वहीं इनके नितिन मुकेश खुद बड़े गायक हैं.

Neil Nitin Mukesh Birthday

नील नितिन मुकेश गोल्ड मेडेलिस्ट,

Neil Nitin Mukesh Hidden Skills: नील नितिन मुकेश अपने एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. मगर बहुत कम लोगों को पता है कि ये बेहतरीन गायक भी हैं. नील नितिन मुकेश का नाता एक ऐसे परिवार से है जिसने भारतीय संगीत जगत को नई ऊंचाइयां दी हैं. वे दिग्गज गायक मुकेश के पोते और मशहूर गायक नितिन मुकेश के बेटे हैं. इसीलिए इनके खून में गायकी और उससे जुड़े हुनर मौजूद हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरों की मलिका लता मंगेशकर से खास रिश्ता

नील के जीवन का सबसे अनमोल हिस्सा सुरों की मलिका लता मंगेशकर के साथ उनका गहरा नाता है. लता जी, नील के दादा मुकेश को अपना भाई मानती थीं. इसी वजह से नील का बचपन लता जी की गोद में बीता है. दिलचस्प बात यह है कि नील का नाम खुद लता मंगेशकर ने रखा था. उन्होंने ही ‘नील आर्मस्ट्रांग’ के नाम पर उनका नाम ‘नील’ सुझाया था. नील अक्सर बताते हैं कि लता दीदी का आशीर्वाद उनके लिए किसी मेडल से कम नहीं है. संगीत की बारीकियां उन्होंने इसी महान घराने और लता जी के सानिध्य में सीखी हैं.

विज्ञापन

नील नितिन मुकेश का एक्टिंग करियर

नील नितिन मुकेश ने एक्टिंग को अपना करियर बनाया. इनकी पहली फिल्म 2007 में जॉनी गद्दार के नाम से आई. इसके बाद न्यूयॉर्क, जेल, 7 खून माफ, प्रेम रतन धन पायो, गोलमाल अगेन, और साहो जैसी फिल्मों में काफी अच्छा काम किया. यह बेहतरीन एक्टर और सिंगर के अलावा लेखक भी हैं.

विज्ञापन

बाल कलाकर के रूप में आए नजर

नील नितिन मुकेश ने बाल कलाकार के रूप में भी काम किया है. 1988 में सबसे पहले विजय फिल्म में नजर आए. फिर जैसी करनी वैसी करनी फिल्म में बाल कलाकार के रूप में काम किया. इसके अलावा नितिन ने कई साउथ की फिल्मों में भी काम किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ