बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ का मेलबर्न कॉन्सर्ट विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। कभी नेहा ऑर्गनाइजर्स पर आरोप लगाती हैं, तो कभी इस इवेंट के ऑर्गनाइजर, नेहा को लेकर बातें करते नजर आते हैं। इस बीच अब फिर से नेहा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ये दिखाया है कि उस दिन क्या हुआ था? हालांकि, इस वीडियो में सिंगर ने किसी का नाम नहीं लिया है। आइए जानते हैं कि नेहा के इस वीडियो में क्या है?
नेहा ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ घंटे पहले एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए सिंगर ने इसके कैप्शन में लिखा है कि थैंक यू मेलबर्न। वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो इस वीडियो में नेहा कहती नजर आई कि आप जानना चाहते हैं कि मेलबर्न शो में क्या हुआ था, तो आइए मैं आपको बताती हूं। इसके बाद वीडियो में नेहा स्टेज पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं।
क्या बोलीं नेहा?
वीडियो में ना सिर्फ नेहा बल्कि ऑडियंस भी सिंगर के गानों को खूब एंजॉय करती आई। इसके बाद वीडियो में नेहा कह रही हैं कि इतना इंतजार करने के बाद भी आप लोग इतना प्यार दे रहे हो। इतनी एनर्जी, इतनी पॉजिटिविटी, अपने लिए जोर से तालियां बजाओ। खुद की सरहाना करो। इस दौरान फैंस भी लव यू नेहा, नेहा कहते नजर आए। वहीं, अब नेहा के इस पोस्ट यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।
ऑर्गनाइजर्स ने लगाए थे आरोप
बता दें कि हाल ही में मेलबर्न कॉन्सर्ट के ऑर्गनाइजर्स ने आरोप लगाते हुए दावा किया था कि कम ऑडियंस होने की वजह से नेहा परफॉर्म नहीं करना चाहती थीं। शो के ऑर्गनाइजर्स का कहना था कि नेहा ने कहा कि वो सिर्फ 700 लोगों के सामने परफॉर्म नहीं करेंगी और अगर वो ज्यादा भीड़ लेकर आएंगे, तभी वो स्टेज पर जाएंगी। इसके पहले नेहा ने बताया था कि इस कॉन्सर्ट को लेकर कई इंतजाम नहीं किया गया था।
यह भी पढ़ें- ‘मेरी मां उन महिलाओं में…’ Anil Kapoor ने मां के निधन के बाद शेयर किया इमोशनल पोस्ट
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
10 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
10 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
12 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines