बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। नेहा खुद से जुड़े अपडेट्स फैंस के संग शेयर करती रहती है। लोगों को भी नेहा के पोस्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि, बीते कुछ टाइम से नेहा सुर्खियों में बनी हुई है। सिंगर का मेलबर्न कॉन्सर्ट भी लाइमलाइट में है। इस बीच अब नेहा ने पहली बार इस पर अपना रिएक्शन दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर नेहा ने इस पर क्या कहा है? तो आइए जानते हैं…
नेहा ने शेयर की स्टोरी
दरअसल, नेहा कक्कड़ ने कुछ ही देर पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है। अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर नेहा ने लिखा है कि सच्चाई का वेट करो, मुझे इतनी जल्दी जज करने के लिए आपको पछतावा होगा। साथ ही उन्होंने दुखी होने वाला इमोजी भी शेयर किया है। जैसे ही लोगों की नजर नेहा के इस पोस्ट पर गई, तो ये चर्चा में आ गया और अब सोशल मीडिया पर ये वायरल हो रहा है।
Neha Kakkar
मेलबर्न कॉन्सर्ट का वीडियो हुआ था वायरल
गौरतलब है कि हाल ही में मेलबर्न में नेहा कक्कड़ का कॉन्सर्ट, जिसमें सिंगर टाइम पर नहीं पहुंची थी और तीन घंटे देरी से पहुंची थी। हालांकि, जब नेहा तीन घंटे बाद स्टेज पर आई, तो उन्होंने लोगों ने सॉरी बोला और इस दौरान को इमोशनल भी हो गई थी और रोने लगी थी। हालांकि, इस दौरान लोगों में गुस्सा साफ देखने को मिला था और उस वक्त कॉन्सर्ट में आए लोगों ने कहा था कि आप वापस चले जाओ।
टोनी कक्कड़ ने भी किया था रिएक्ट
इसके बाद सोशल मीडिया पर नेहा का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ। इसके बाद नेहा के भाई यानी टोनी कक्कड़ ने अपनी बहन को सपोर्ट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था। इस पोस्ट में टोनी ने कहा था कि मान लें कि मैंने आपको अपने शहर बुलाया है और सारी चीजों की जिम्मेदारी मेरी है, होटल, कार, टिकट और एयरपोर्ट से पिकअप करने की, लेकिन जब आप वहां जाते हैं, तो आपको कुछ नहीं मिलता। इस सिचुएशन में आप किसे जिम्मेदार मानेगें?
यह भी पढ़ें- ‘इस तरह के पोज को…’, सलमान खान ने पहनी ‘भगवान राम’ की घड़ी, क्या बोले यूजर्स? कीमत भी करेगी हैरान
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
14 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
16 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
17 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
18 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
19 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
19 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
19 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines