'इस तरह के पोज को...', सलमान खान ने पहनी 'भगवान राम' की घड़ी, क्या बोले यूजर्स? कीमत भी करेगी हैरान

सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ रिलीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। हालांकि, बड़ा सवाल ये भी है कि आखिर इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर लोगों का कैसा रिएक्शन मिलेगा?

Salman Khan

Salman Khan

सलमान खान इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब भई सलमान खान की फिल्म आने वाली है, तो जाहिर है कि लोगों में उनकी बातें होंगी ही। इस बीच अब सलमान खान का घड़ी चर्चा में आ गई है, जो हाल ही में एक्टर ने पहनी। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस घड़ी में ऐसा क्या है, जो इसको लेकर इतनी बातें हो रही हैं, तो आप बता देते हैं कि सलमान की इस घड़ी ‘राम मंदिर’ वाली घड़ी है, जो बेहद महंगी है। सलमान की इस घड़ी पर अब यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि भाईजान की इस वॉच पर यूजर्स की क्या राय है?

लोगों ने क्या कहा?

दरअसल, सलमान खान की इस घड़ी पर यूजर्स ने जमकर कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि फिल्म प्रमोशन। दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई वो कभी हिंदू-मुस्लिम नहीं करते हैं और ये तुम्हें पता होना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा कि वो कब एंटी हिंदु थे, कुछ भी मत कहो। चौथे यूजर ने लिखा कि पहले अपने दिमाग की गंदगी साफ कर लो। एक और यूजर ने कहा कि भाई एक ही दिल है कितनी बार जीतोगे।

Salman Khan

Salman Khan

यूजर्स का रिएक्शन

इसी पोस्ट पर एक अन्य यूजर ने कहा कि इस तरह के पोज को प्रमोशन करना कहते हैं और इसलिए उन्होंने ऐसे पोज किया है। एक और यूजर ने कहा कि फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं। एक अन्य ने कहा कि 100 करोड़ तो पक्के कर लिए भाई ने। एक और यूजर ने कहा कि जय श्री राम। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने इस पोस्ट पर किए हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BollywoodNow (@bollywoodnow)

सलमान की घड़ी की कीमत क्या?

गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ के रिलीज होने में अब ज्यादा टाइम नहीं बचा है। जी हां, फिल्म ‘सिकंदर’ 30 मार्च को सिनेमाघरों में एंट्री के लिए तैयार है। लोगों को बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार है। देखने वाली बात होगी कि सलमान खान की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है? वहीं अगर सलमान खान की इस घड़ी की कीमत की बात करें तो भाईजान की इस घड़ी का प्राइज 34 लाख रुपसे बताई जा रही है। हालांकि, सलमान खान की घड़ी की कीमत को लेकर न्यूज24 पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ