बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ इस वक्त जमकर लाइमलाइट में हैं। हाल ही में नेहा का मेलबर्न कॉन्सर्ट था, जो बेहद चर्चा में रहा है। नेहा इस इवेंट में तीन घंटे लेट पहुंची थीं। नेहा के लेट होने पर लोगों ने उन्हें खूब भला-बुरा कहा था। वहीं, अब नेहा ने इस पर रिएक्ट करते हुए सच रिवील कर दिया है। नेहा ने इसको लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं कि पोस्ट में नेहा ने क्या कहा?
नेहा ने शेयर किया पोस्ट
नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर इसको लेकर एक पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में नेहा ने लिखा कि लोगों का कहना है कि मैं 3 घंटे देर से पहुंची, लेकिन किसी ने एक बार भी ये नहीं पूछा कि मेरे साथ क्या हुआ? मेरे और मेरे बैंड के संग क्या हुआ? मैं जब स्टेज पर आई, तो भी मैंने किसी को नहीं बताया कि हमारे साथ क्या हुआ? मैं नहीं चाहती थी कि किसी को भी नुकसान हो, लेकिन अब जब ये सब मेरे नाम पर आ गया है, तो मुझे पर बोलना पड़ रहा है।
मेरे फैंस घंटों से मेरा इंतजार कर रहे थे- नेहा
नेहा ने पोस्ट में आगे लिखा कि क्या आप सभी जानते हैं कि मैंने मेलबर्न के फैंस के लिए बिना किसी फीस के परफॉर्म किया। ऑर्गनाइजर मेरे और बाकी लोगों के पैसे लेकर भाग गए। मेरे बैंड को खाना, पानी, होटल तक नहीं मिला। तब मेरे हसबैंड और उनके बॉयज आए और उन्होंने खाना दिया। इतना सब होने के बाद भी बिना आराम किए और किसी चीज के शो किया, क्योंकि मेरे फैंस घंटों से मेरा इंतजार कर रहे थे।
कई घंटों की देरी क्यों हुई?
नेहा ने आगे कहा कि क्या आप जानते हैं कि हमारे साउंड चेक में कई घंटों की देरी क्यों हुई? वो इसलिए क्योंकि साउंड वेंडर को पेमेंट नहीं किया गया था और उन्होंने साउंड शुरू करने से मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि इतनी देर बाद साउंड ते हुआ और मैं कॉन्सर्ट में नहीं पहुंच सकी। साउंड चेक नहीं कर पाई, हमें नहीं पता था कि कॉन्सर्ट हो रहा है या नहीं, क्योंकि ऑर्गनाइजर ने मेरे मैनेजर के फोन उठाना बंद कर दिए थे।
नेहा ने फैंस को किया थैंक्स
नेहा ने आगे लिखा कि आपको बताने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन मुझे लगता है कि इतना बहुत होगा। मैं उन सभी लोगों को थैंक्स करना चाहती हूं, जिन्होंने मेरा साथ दिया, जैसे ये सब उनके साथ पर्सनली हुआ है। मैं सच में उन लोगों की कोशिश की सराहना करती हूं, जो मेरी सिचुएशन को समझ रहे थे। मैं उन लोगों को भी थैंक्स करती हूं, जो उस दिन कॉन्सर्ट में शामिल हुए थे और मेरे साथ रोए और खूब दिल खोलकर डांस किया।
पोस्ट पर यूजर्स कर रहे रिएक्ट
नेहा ने कहा कि मैं अपने नेहार्ट्स का हमेशा मेरे लिए खड़े रहने और मेरा सपोर्ट करने वाले और मुझे प्यार करने वाले सभी लोगों को थैंक्स करना काफी नहीं है, थैंक्स। वहीं, अब नेहा का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- प्रभास क्या सच में करने वाले हैं शादी, एक्टर को लेकर उड़ रही रूमर्स पर टीम ने दिया रिएक्शन
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
7 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
8 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
9 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
9 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
9 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
11 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
11 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
12 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines