प्रभास क्या सच में करने वाले हैं शादी, एक्टर को लेकर उड़ रही रूमर्स पर टीम ने दिया रिएक्शन

प्रभास की पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर कुछ ना कुछ सुनने को मिलता ही रहता है। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक उनकी लाइफ के बारे में अक्सर चर्चा होती रहती है। इस बीच अब एक्टर की टीम ने इस पर रिएक्ट किया है।

Prabhas

Prabhas

विज्ञापन

साउथ सुपरस्टार प्रभास ना सिर्फ अपनी फिल्मों बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। जी हां, बीते कुछ दिनों से एक्टर की निजी जिंदगी भी चर्चा में बनी हुई है। पिछले कुछ दिनों से सुनने में आ रहा है कि प्रभास जल्दी ही शादी करने वाले हैं और इस बारे में फैंस भी खूब चर्चा कर रहे हैं कि आखिर क्या सच में प्रभास शादी करने वाले हैं? हालांकि, इसको लेकर एक्टर ने कभी कोई रिएक्शन नहीं दिया। वहीं, अब इन रूमर्स पर प्रभास की टीम ने सच रिवील किया है। आइए जानते हैं कि आखिर प्रभास ने टीम ने इस पर क्या कहा?

क्या शादी कर रहे हैं प्रभास?

दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास से जुड़ी इन रूमर्स पर उनकी टीम ने रिएक्ट किया है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रभास से जुड़े करीबी सूत्रों ने बताया है कि ये रूमर्स झूठी हैं और ऐसा कुछ भी नहीं है। इन रूमर्स पर प्रभास की टीम ने रिएक्ट करते हुए इनका खंडन किया है। उन्होंने कहा कि ये सब रूमर्स झूठी हैं और इनको इग्नोर करें।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि कुछ दिनों से प्रभास को लेकर रूमर्स हैं कि वो शादी करने वाले हैं। हालांकि, फैंस के लिए ये भी हैरान वाली बात रही कि प्रभास की शादी अनुष्का शेट्टी से नहीं हो रही है। जी हां, रूमर्स थी कि प्रभास हैदराबाद के एक बिजनेसमैन की बेटी से शादी करने वाले हैं। इसके अलावा ये भी बातें सुनने को मिली थी कि प्रभास की शादी की तैयारियां दिवंगत अभिनेता-राजनेता चाचा कृष्णम राजू की पत्नी श्यामला देवी की देखरेख में हो रही है।

कृति सेनन संग भी उड़ी थी डेटिंग रूमर्स

हालांकि, अब ये सभी रूमर्स झूठी हैं और इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले भी प्रभास की पर्सनल लाइफ की बातें सुनने को मिली थी। जी हां, फिल्म ‘आदिपुरुष’ के दौरान ये रूमर्स उड़ी थी कि प्रभास, अभिनेत्री कृति सेनन को डेट कर रहे हैं, लेकिन ये रूमर्स भी झूठी थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ